लाइव न्यूज़ :

बेल मिलने पर भी जेल में रहेंगे लालू यादव, इसलिए नहीं आ सकेंगे बाहर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2019 16:19 IST

देवघर मामले में आधी सजा काट लेने के आधार पर उन्हें यह बेल मिली है. 50-50 हजार के दो मुचलके पर लालू को जमानत मिली है. हालांकि, देवघर कोषागार मामले में बेल मिलने के बावजूद लालू प्रसाद अभी जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे.

Open in App

संयुक्त बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला के देवघर कोषागार मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जमानत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने उन्हें जमानत दी है. सुनवाई के दौरान सीबीआई के जवाब पर लालू प्रसाद यादव की ओर से पक्ष रखा गया. जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया. कोर्ट ने उनको पांच लाख रुपया जुर्माना जमा करने का भी आदेश दिया है. देवघर मामले में आधी सजा काट लेने के आधार पर उन्हें यह बेल मिली है. 50-50 हजार के दो मुचलके पर लालू को जमानत मिली है. 

हालांकि, देवघर कोषागार मामले में बेल मिलने के बावजूद लालू प्रसाद अभी जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे. जेल से बाहर निकलने के लिए उन्हें अन्य दो मामलों, चाईबासा और दुमका में भी बेल लेनी होगी. हालांकि उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है. इससे आगे उन दो मामलों में बेल के लिए रास्ता आसान हो जाएगा. हाफ कस्टडी में ही लालू को बेल मिली है. लेकिन फिलहाल लालू जेल में ही रहेंगे. दुमका औऱ चाईबासा कोषागार मामले में वह सजायाफ्ता ही रहेंगे. हालांकि लालू के वकील ने उम्मीद जतायी है कि इसके बाद उन दोनों मामले में भी जमानत याचिका दायर करेंगे. अदालत के आदेश में कहा गया है कि लालू को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा.

लालू के वकील का कहना है कि लालू का पासपोर्ट पहले ही एक्सपायर हो चुका है. वहीं, लालू यादव को जमानत मिलने से बिहार में राजद नेताओं में काफी उत्साह और खुशी देखी जा रही है. राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कोर्ट पर हमें पूरा भरोसा था औऱ बाकी मामलों में भी लालू यादव जी को न्याय मिलेगा. इसके साथ ही जीतनराम मांझी ने भी कहा कि लालू गरीब जनता की आवाज हैं, लालू जी जल्दही जेल से बाहर आएंगे. चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद 23 दिसंबर, 2017 से लालू प्रसाद रांची के होटवार जेल में बंद हैं.

यहां बता दें कि लालू यादव की ओर से देवघर कोषागार मामले में जमानत याचिका दायर की गई थी. इस मामले में सीबीआई की अदालत ने उन्हें साढ़े तीन साल की सजा दी है. इसमें से आधी से अधिक सजा वह काट चुके हैं. इसी को आधार बनाकर लालू प्रसाद यादव की ओर से जमानत की मांग की गई. चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद 23 दिसंबर, 2017 से वह रांची के होटवार जेल में बंद हैं. फिलहाल जेल प्रशासन की देख रेख में रांची के रिम्स में उनका इलाज चल रहा है.

पूर्व सीएम कई बीमारियों से जुझ रहे हैं. यहां उल्लेखनीय है कि देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर रांची हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इससे पहले 5 जुलाई को हुई पिछली सुनवाई में डिफेंस की तरफ से दायर याचिक पर सीबीआई ने सवाल उठाए थे, जिस पर जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट ने 12 जुलाई का समय दिया था. जिसमें उन्हें बेल मिली है.

लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार के मुताबिक 25 महीने से ज्यादा का वक्त लालू प्रसाद यादव कैद में गुजार चुके हैं और इसी को आधार बनाकर हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी. उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले से जुड देवघर कोषागार से लगभग 89 लाख 27 हजार की अवैध निकासी का मामला है, जिसमें 23 दिसंबर 2017 को लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई थी.

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप