लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की बेटी बोलीं- 'पापा को कुछ हुआ तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे', सीबीआई की पूछताछ से जताई नाराजगी

By शिवेंद्र राय | Updated: March 7, 2023 14:55 IST

रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा, "पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा।"

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव से सीबीआई की पूछताछ से भड़की रोहिणी आचार्यकहा- अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही हैरोहिणी आचार्य ने ही दी थी लालू यादव को अपनी किडनी

नई दिल्ली: मंगलवार, 7 मार्च को सुबह सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर लालू प्रसाद से पूछताछ के लिए पहुंची। इससे पहले बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी से सोमवार को सीबीआई ने पूछताछ की थी। सीबीआई के मीसा भारती के घर पहुंच कर लालू यादव से पूछतछ की खबर पर उन्हें  किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य भड़क गई हैं। 

रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा, "पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है।  यह सब याद रखा जाएगा। समय बलवान होता है, उसमें बड़ी ताकत होती है। यह याद रखना होगा। पापा को ये लोग तंग कर रहे हैं अगर उनके तंग करने के कारण उन्हें जरा भी परेशानी होगी तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है।"

बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में कुछ दिन पहले सीबीआई ने लालू यादव को नोटिस जारी किया था। सीबीआई की टीम राजद सुप्रीमो से जमीन के बदले नौकरी के मामले में पूछताछ कर रही है। इससे पहले सीबीआई ने सोमवार (6 मार्च) को लालू यादव की पत्‍नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से 5 घंटे पूछताछ की थी।

दरअसल, नौकरी के बदले जमीन (लैंड फॉर जॉब) मामले में सीबीआई पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। दिल्ली की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों सहित अन्य आरोपियों को 15 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए सम्मन भी जारी किया है।

अधिकारियों के अनुसार जांच एजेंसी ने कथित घोटाले की जांच खुली रखी है और मामले में आगे की जांच के तहत लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। यह मामला लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में जमीन दे कर या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में कथित तौर पर ‘ग्रुप-डी’ की नौकरी दिए जाने से संबंधित है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसीबीआईबिहारRailway Ministryमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप