लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के आम खाने पर डॉक्टरों ने लगाया बैन, रोज दो-तीन खा रहे थे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2019 19:07 IST

आम के शौकीन लालू यादव हर दिन 2 से 3 मालदा आम खा रहे थे. जिसके चलते लालू का ब्लड शुगर बढ़ गया है. ब्लड शुगर बढ़ने के बाद लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनके आम खाने पर रोक लगा दी है.

Open in App

रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का ब्लड शुगर बढ़ जाने के कारण उनको मालदा आम खाने पर डॉक्टरों ने रोक लगा दी है. दरअसल, लालू यादव आम खाने के बड़े शौकिन हैं और इसके खाने से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ जा रहा है. कहा जा रहा है कि रिम्स के डॉक्टर ने लालू यादव को दिन में एक मालदा आम खाने की इजाजत दी थी. लेकिन लालू यादव दिन में दो-तीन आम खा जा रहे थे.

ऐसे में उन्हें आम से दूरी बनाने को कहा गया है. रिम्स के डॉक्टरों ने लालू यादव को आम से परहेज करने को कहा है. आम खाने के बाद उनका शुगर लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है. उनका शुगर लेवल 88 पहुंच गया है. जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके आम खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. अब उन्हें खाने में आम नहीं दिया जाएगा.

डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के खाने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और इन दिनों फिर से उनका शुगर लेवल बढ़ रहा है. इसलिए एतियात के तौर पर उनके आम और नॉनवेज खाने पर रोक लगाई गई है. आम के शौकीन लालू प्रसाद यादव को रिम्स के डॉक्टर ने इस शर्त पर आम खाने की इजाजत दी थी कि वह एक दिन में एक मालदा आम ही खाएंगे. लेकिन लालू यादव ने डॉक्टर की सलाह नहीं मानी.

आम के शौकीन लालू यादव हर दिन 2 से 3 मालदा आम खा रहे थे. जिसके चलते लालू का ब्लड शुगर बढ़ गया है. ब्लड शुगर बढ़ने के बाद लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनके आम खाने पर रोक लगा दी है. आज मीडिया से बात करते हुए रिम्स के डॉक्टर डीके झा ने कहा कि हम लोग शुगर के मरीज को आम खाने से नहीं रोकते, बस थोड़ी पाबंदी लगाते हैं. जैसे कोई शख्स दिन में पांच या छह आम आ सकता है तो हम शुगर के मरीज को एक आम खाने की सलाह देते हैं. हमलोगों ने लालू प्रसाद को भी प्रतिदिन एक मालदा आम खाने की सलाह दी थी. लेकिन वो एक दिन में दो-तीन आम खा लेते थे.

डीके झा ने कहा कि हमने लालू यादव को को एक दिन में एक मालदा आम के हिसाब से महीने में 30 आम खाने की परमिशन दी थी. लेकिन उन्होंने 30 आम खाने का कोटा 8-10 दिन में ही पूरा कर लिया. जिसके चलते उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया. इसलिए हम लोगों ने उनके आम खाने पर रोक लगा दी है. वह अब आम नहीं खा रहे हैं.

टॅग्स :झारखंडलालू प्रसाद यादवबिहारचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए