लाइव न्यूज़ :

लालू हुये 74 साल के, नीतीश ने दी बधाई

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:41 IST

Open in App

पटना, 11 जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी और प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके लालू प्रसाद को उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनायें दी हैं ।

राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक अध्यक्ष प्रसाद आज 74 साल के हो गये ।

यह पूछे जाने पर कि एक दशक से अधिक समय पहले राज्य की सत्ता से बाहर करने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी और राजद सुप्रीमो को उनके जन्मदिन के मौके पर क्या कहना चाहेंगे, मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुये उत्तर दिया, ''निश्चित तौर पर मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं हमेशा ऐसा करता हूं ।''

प्रसाद को चारा घोटाले के कई मामलो में सजा हो चुकी है । हालांकि, वह हाल ही में जेल से रिहा हुये हैं । लेकिन, कोविड के ताजा लहर के कारण वह दिल्ली में ही हैं और अपने समर्थकों के बीच अपने गृह शहर में नहीं है ।

केंद्रीय मंत्री रह चुके लालू प्रसाद ने दिल्ली में एक बेहद सादे समारोह में अपना जन्मदिन मनाया और इसकी तस्वीरें उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती ने सोशल मीडिया में साझा की है ।

पटना में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने लालू प्रसाद को उनके जन्मदिन पर शुभकामनायें दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए