लाइव न्यूज़ :

झारखंड हाईकोर्ट से लालू प्रसाद यादव को मिली राहत, प्रोविजनल बेल की अवधि 6 हफ्ते बढ़ी

By भारती द्विवेदी | Updated: June 29, 2018 13:11 IST

वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र की 25 जुलाई तक जमानत की अवधि बढ़ाई है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जून: झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की प्रोविजनल बेल की समय सीमा छह हफ्ते तक और बढ़ा दी है। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की तबीयत को देखते हुए बेल की अवधि बढ़ाई है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की कोर्ट ने लालू यादव की बेल 17 अगस्त तक और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र की 25 जुलाई तक जमानत की अवधि बढ़ाई है।

हालांकि लालू प्रसाद यादव की तरफ से कोर्ट से बेल की समय सीमा 4 महीने तक  बढ़ाने की मांग की गई थी। लेकिन कोर्ट ने ये समय सीमा 17 अगस्त तक बढ़ाई है।

हाल ही में लालू प्रसाद का एशियन हार्ट संस्थान में फिशचुला का ऑपरेशन हुआ था। जिसकी रिकवरी में तीन महीने का समय लगेगा। कोर्ट में इस बात को लालू प्रसाद यादव की तरफ से  उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी, चितरंजन कुमार और देवर्षि मंडल ने रखा। अब अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट में लालू प्रसाद का मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा।

इससे पहले लालू प्रसाद की जमानत 22 जून को खत्म हो रही थी लेकिन कोर्ट के द्वारा उसे बढ़ाकर तीन जुलाई की गई थी। कोर्ट की तरफ से अगली सुनवाई के लिए 29 जून की तारीख तय की गई थी। राजद सुप्रीमो लालू यादव हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी, हार्ट की समस्या समेत कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्होंने अपनी बेहतर इलाज के लिए जमानत याचिका दायर की थी। बता दें कि पिछले साल 23 दिसंबर को चारा घोटाले में उन्हें सजा हुई थी। इसके बाद चारा घोटाले के ही दो और मामले में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें  

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटालाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब