लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2025 16:19 IST

तेज प्रताप या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली विभाग तेज प्रताप यादव को नोटिस भेजने की तैयारी में है।ऐसे में इसका बिल 3 लाख 56 हजार रुपये हो गया।प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है और नोटिस भी भेज दिया गया है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के नाम पर बिजली बिल का एक मामला सामने आया है। पटना के बेऊर इलाके में तेज प्रताप के निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू है। बिजली विभाग के मुताबिक यह राशि 3 लाख 56 हजार रुपये से अधिक है, जो 2022 में आखिरी भुगतान के बाद जमा नहीं हुई है। बिजली विभाग के नियमों के अनुसार 25 हजार रुपये से ज्यादा बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया जाता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ है। अब बिजली विभाग तेज प्रताप यादव को नोटिस भेजने की तैयारी में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज प्रताप के आवास का औसतन मासिक खपत 500 यूनिट है, जो उनके लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाती है। बिजली विभाग के अनुसार तेज प्रताप यादव का यह कनेक्शन 2018 से सक्रिय है, लेकिन 2022 के बाद कोई भुगतान जमा नहीं कराया गया। ऐसे में इसका बिल 3 लाख 56 हजार रुपये हो गया।

जिसके बाद अब विभाग ने साफ कर दिया है कि यह राशि हम वसूल कर ही रहेंगे। उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप को सरकारी आवास मिला हुआ था, फिर भी वे अपने निजी मकान का उपयोग करते रहते हैं। बेऊर जेल के निकट स्थित यह आवास उनकी पुरानी यादों से जुड़ा हुआ माना जाता है।

विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान भी यह कनेक्शन पुराने मीटर पर ही चला रहा, इसकी वजह से यह मामला अब सवालों के घेरे में है। एक लोकप्रिय नेता होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही से उनकी छवि पर असर पड़ रहा है। विभाग ने रिकवरी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है और नोटिस भी भेज दिया गया है।

इसके बाद कनेक्शन काटने को लेकर भी कदम उठाया जाएगा। विभाग के लोगों का कहना है कि तेज प्रताप से यह रिकवरी हर हाल में की जाएगी। इस मामले पर तेज प्रताप या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :बिहारपटनातेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए