लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव ने भरी हुंकार, कहा-अभी और देवी देवताओं से आशीर्वाद लेने के बाद चुनावी मैदान में कूदेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2023 16:38 IST

देवघर परिसदन में मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि अभी और देवी देवताओं से आशीर्वाद लेने के बाद चुनावी मैदान में कूदेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में मत्था टेकाइस दौरान उन्होंने कहा- आगामी 13 सितंबर को विपक्षी गठबंधन यानी इंडिया को ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक होगीइसमें शीट शेयरिंग समेत तमाम जरूरी चीजों पर बातचीत की जाएगी

देवघर: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 13 सितंबर को विपक्षी गठबंधन यानी इंडिया को ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक होगी। इसमें शीट शेयरिंग समेत तमाम जरूरी चीजों पर बातचीत की जाएगी। उसके बाद फिर आगे की रणनीति बनेगी। 

देवघर परिसदन में मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि अभी और देवी देवताओं से आशीर्वाद लेने के बाद चुनावी मैदान में कूदेंगे। उन्होंने कहा कि देश में नफरत फैलाने वाली पार्टियों के खिलाफ इंडिया गठबंधन बना है। देश भर के 28 दलों के इस गठबंधन का दूल्हा भी इन्हीं में से कोई एक बनेगा। 

राजद प्रमुख ने कहा कि 12 से 14 तारीख को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के कोआर्डिनेशन कमिटी की बैठक होने वाली है। जिसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल होंगे। इस बैठक के बाद गठबंधन द्वारा उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

अब उम्मीदवार बनाने का काम चयन करने का काम शुरू किया जाएगा। 12, 13 और 14 सितंबर को होने वाली बैठक के बाद बिहार के अलग-अलग इलाके में भ्रमण करेंगे यात्रा निकालेंगे। वहीं, जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर लालू यादव ने कहा कि इतना खर्चा कर दिया यह लोग। देश की संपत्ति को बर्बाद कर दिया। 

इससे देश की आम जनता को क्या फायदा होगा? ढोंग करते हो और उछलते रहो। अपनी वाहवाही लूटने के लिए मोदी ने रुपये पानी की तरह बहा दिया। मोदी देश की संपत्ति को सिर्फ लुटाने का काम किया। लेकिन, इस बार इससे कुछ नहीं होने वाला है। इस बार इनका सफाया तय है। इसको कोई भी रोकने वाला नहीं है। ये लोग कितना भी कुछ कर लें, विपक्षी गठबंधन को कोई नहीं हरा सकता है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडीदेवघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए