लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश पर लालू यादव ने कहा-BJP के जाल में फंसने जैसा होगा यह कदम

By स्वाति सिंह | Updated: May 28, 2019 12:25 IST

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि पार्टी ने उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव ने कहा कि राहुल के इस्तीफे की खबर पर प्रतिक्रिया दी है।लालू यादव ने कहा कि राहुल का यह कदम बीजेपी के बिछाए जाल में फंसने जैसा होगा।

लोकसभा चुनाव में करारी हार का के बाद राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे को लेकर कई तहर के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राहुल का यह कदम उनकी पार्टी के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है।

एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार लालू यादव ने कहा 'राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष के पद छोड़ने का फैसला सिर्फ उनकी पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी सामाजिक और राजनैतिक ताकतों के लिए भी झटका होगा जो आज के समय में संघ परिवार के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

लालू यादव ने कहा कि राहुल का यह कदम बीजेपी के बिछाए जाल में फंसने जैसा होगा। अगर कांग्रेस में गांधी-नेहरू परिवार के अलावा कोई शख्स उनकी जगह आएगा वे लोग उस नए नेता को कठपुतली के रूप में प्रचारित करते हुए राहुल-सोनिया के रिमोट से चलने वाला बताएंगे। 

बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि पार्टी ने उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

कांग्रेस की मीडिया से अपील

कांग्रेस ने एक दिन पहले ही सोमवार को मीडिया से अपील की थी कि वह शनिवार को CWC बैठक को लेकर अटकलें न चलाए। हालांकि, मीडिया में कांग्रेस से जुड़ी खबरें लगातार आ रही हैं और इसने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ाई है। बता दें कि CWC बैठक से जुड़ी कई बातें सूत्रों के हवाले से ही अभी सामने आई हैं। कहा यह भी गया कि बैठक में राहुल ने कुछ सीनियर नेताओं पर नाराजगी जताई और कहा कि बेटे-रिश्तेदारों को पार्टी से ज्यादा तरजीह दी गई और पूरी कोशिश उन्हें जीत दिलाने भर की रह गई।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ