लाइव न्यूज़ :

लालू की तबियत बिगड़ी, दोनों किडनी में हुआ इंफेक्शन

By भाषा | Updated: September 1, 2019 06:56 IST

Open in App

साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये के चारा घोटाले में 14 साल तक की कैद की सजा पाने के बाद न्यायिक हिरासत में यहां रिम्स अस्पताल में अपना इलाज करा रहे राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की दोनों किडनी में इंफेक्शन है और उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल भी स्थिर नहीं है जिसके चलते उन्होंने खाना-पीना कम कर दिया है।

लालू प्रसाद यादव का रिम्स में इलाज कर रहे मुख्य चिकित्सक डा. उमेश प्रसाद ने यहां बताया कि जीएफआर (ग्लोमीरूलर फिल्ट्रेशन) घट जाने के कारण लालू की दोनों किडनी में संक्रमण पाया गया है और उनका रक्त चाप और रक्त शर्करा भी स्थिर नहीं है जिसके लिए उन्हें दवा दी जा रही है।

लालू वर्ष 2017 और 2018 में अनेक मामलों में दोषी करार दिये जाने के बाद जेल की सजा काट रहे हैं। चिकित्सक ने बताया कि उनकी तबीयत स्थिर नहीं है और लालू पिछले दिनों से भोजन भी कम ले रहे हैं। आज शनिवार होने के कारण लालू यादव से मिलने उनके कुछ निकट रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे थे। भाषा इन्दु नेहा गोला गोला

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप