लाइव न्यूज़ :

लालू यादव ने 75वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काटा 75 किलो का लड्डू, 5 साल बाद राबड़ी देवी ने कटवाया केक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2022 17:10 IST

लालू यादव का 75वां जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सदभावना दिवस के रुप में पूरे राज्य में मनाया गया। राज्य भर में पार्टी के सांसद, विधायक, पार्षद, जिला अध्यक्ष आदि पार्टी के जिला कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, विभिन्न गांवों, मोहल्लों में गरीबों को भोजन कराया।

Open in App
ठळक मुद्दे 5 साल बाद अपने समर्थकों के बीच राजद प्रमुख ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनायाराजद प्रमुख के जन्मदिन के मौके पर पूरे प्रदेश कार्यालय को हरे रंग की रोशनी में रंग दिया गया हैइस मौके पर तेज प्रताप यादव के द्वारा 'पढ़ते रहिए आगे, बढ़ते रहिए, एक पहल शिक्षा की ओर' का पहला किया

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद का आज 75वां जन्मदिन मनाया गया। करीब 5 साल बाद अपने समर्थकों के बीच राजद प्रमुख ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। तस्वीर में लालू यादव केक काटते दिखे। इस मौके पर उनके साथ राबडी देवी, बेटी मीसा भारती और तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। हालांकि, लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव और बहु राजश्री यादव कहीं नजर नहीं आए।

 पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लालू से केक कटवाया। उधर, पटना स्थित राजद कार्यालय में भी लालू यादव का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और साथियों के बीच लालू यादव ने 75 किलो का लड्डू काटा। इस मौके पर लालू यादव के अलावा तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, तेज प्रताप यादव सहित कई नेता मौजूद रहे। उनके जन्मदिन पर पार्टी की तरफ से व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। लालू यादव के जन्मदिन को लेकर पार्टी में कितना उत्साह है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरे प्रदेश कार्यालय को हरे रंग की रोशनी में रंग दिया गया है। पार्टी कार्यालय को दुल्दुहन की तरह सजाया गया है।

राजधानी पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे पोस्टर भी लगाए हैं। राजद कार्यालय के सामने भी कई तरह के पोस्टर कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया है। राजद कार्यालय मे लालू यादव के द्वारा लोहिया कर्पूरी पुस्पुतकालय का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही तेजस्वी के नाम पर वाचनालय का भी उद्घाटन किया। वहीं, तेज प्रताप यादव के द्वारा लालू के जन्मदिन पर एक पहल की जा रही है। पढ़ते रहिए आगे, बढ़ते रहिए, एक पहल शिक्षा की ओर। पोस्टर पर लिखा गया था, "अशिक्षित को शिक्षा दो। अज्ञानी को ज्ञान, शिक्षा से ही बन सकता है भारत देश महान। इस पोस्टर के तेज प्रताप द्वारा एक बेहतरीन पहल की जा रही है। लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया।

लालू यादव का 75वां जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सदभावना दिवस के रुप में पूरे राज्य में मनाया गया। राज्य भर में पार्टी के सांसद, विधायक, पार्षद, जिला अध्यक्ष आदि पार्टी के जिला कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, विभिन्न गांवों, मोहल्लों में गरीबों को भोजन कराया। 11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव में जन्मे लालू यादव ने अपनी जिंदगी के पांच दशक के करीब राजनीतिक सफर में कामयाबी और नाकामयाबी के तमाम दौर देखे। कभी जेपी आंदोलन में जेल गए। फिर कम उम्र में सांसद बने। बिहार की गद्दी पर भी बैठने का मौका मिला। केंद्र में मंत्री बने। एक सफल पार्टी के संस्थापक बने। आज भी लालू प्रसाद राजनीति के ब्रैंड माने जाते हैं। जिनके इर्द-गिर्द बिहार की राजनीति चलती है।

वहीं, 1995 में बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव पर पशुपालन विभाग में 950 करोड़ रुपए का चारा घोटाला का आरोप लगा। यह वह घोटाला था, जिसने लालू प्रसाद की पूरी जिंदगी बदल दी। पहले मुख्यमंत्री का पद गंवाया। फिर कई बार जेल भी जाना पड़ा। अब भी इस घोटाले की जांच पूरी नहीं हुई है। और लालू प्रसाद यादव 28 साल बाद भी इस घोटाले के दाग को मिटा नहीं सके हैं। इस घोटाले के कारण लालू यादव की छवि एक भ्रष्ट नेता की बन गई।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील