लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः बीजेपी पर लालू प्रसाद का तंज, कहा- अब तीर कमल के फूल को चीरने के काम आ रहा है

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2019 09:57 IST

नीतीश के इन्हीं बयानों को ध्यान में रखकर लालू ने कहा है कि बिजली जाने पर अब भी लालटेन जलाना ही पड़ता है. अब कोई नीतीश को समझाए कि उसका निशान तीर तो द्वापर युग में ही खत्म हो गया था. अब उनका वह तीरवा कमल के फूल को चीरने के काम आ रहा है. का समझे? कुछ बुझे?

Open in App

चारा घोटाला मामले में जेल में कैद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. लालू ने कहा है कि बिजली जाने पर अभी भी लालटेन जलाने की जरूरत पड़ती है. इसके साथ ही लालू ने जनता दल यूनाइटेड के चुनाव चिन्ह पर भी तंज कसा है.

लालू ने कहा है कि अब तीर कमल के फूल को चीरने के काम आ रहा है. अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर तंज के अंदाज में कहा करते हैं कि बिहार के हर घर तक बिजली पहुंच गई है और अब यहां लालटेन की जरूरत ही नहीं है.

नीतीश के इन्हीं बयानों को ध्यान में रखकर लालू ने कहा है कि बिजली जाने पर अब भी लालटेन जलाना ही पड़ता है. अब कोई नीतीश को समझाए कि उसका निशान तीर तो द्वापर युग में ही खत्म हो गया था. अब उनका वह तीरवा कमल के फूल को चीरने के काम आ रहा है. का समझे? कुछ बुझे?

लालू का यह ट्वीट उस समय आया है जब हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोप लगाया था कि लालू यादव अस्पताल में फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि अस्पताल और जिला प्रशासन ने इस मामले पर कहा था कि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है. नीतीश कुमार को किसी ने गलत जानकारी दी है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारलालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव 2019नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए