लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला केस में CBI कोर्ट ने पूछे 32 सवाल, अपने ही अंदाज में लालू प्रसाद यादव ने दिए जवाब, 3 घंटे चली सुनवाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2020 07:51 IST

झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार से धन के गबन के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका छह दिसंबर 2019 को खारिज कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं।लालू प्रसाद यादव फिलहाल बिरसा मुंडा कारागार के माध्यम से रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज करा रहे हैं।

राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद याज 16 जनवरी 2020 को रांची चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़, 35 लाख रुपए की अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी हुई. न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि के समक्ष आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत उनका बयान दर्ज किया गया. न्यायाधीश ने लालू से कुल 32 सवाल पूछे जिनका लालू यादव ने अपने अंदाज में जवाब दिया और दावा किया कि इस मामले में उन्हें जो लोग गलत मिले उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के उन्होंने ही निर्देश दिए और बाद में स्वयं उन्हें इसमें फंसाया गया.

लालू ने दावा किया कि वह इस घोटाले में कहीं से भी शामिल नहीं हैं. डोरंडा मामले में लगभग तीन घंटे तक चली लालू की गवाही पूरी हो गई. यह रांची में लालू के खिलाफ चारा घोटाले का पांचवां और अंतिम मामला है. इससे पूर्व अन्य सभी चार मामलों में लालू के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालतें अपना फैसला सुना चुकी हैं और सभी मामलों में लालू को चौदह वर्ष से लेकर साढ़े तीन वर्ष तक की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई जा चुकी है.

फिलहाल, वह न्यायिक हिरासत में रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी इलाज चल रहा है. लालू का इलाज कर रहे चिकित्सक डी.के. झा ने कहा कि लालू का स्वास्थ्य ठीक है जिसके चलते उन्हें अदालत में पेश होने के लिए फिट घोषित किया गया. चारा घोटाले में लालू के खिलाफ छठां और अंतिम मामला बिहार के भागलपुर में चल रहा है.

कोर्ट में पेश किए गए 1000 हजार कागज सीबीआई के जांच अधिकारी ने बताया कि डोरंडा कोषागार मामले में पहले सीबीआई ने 170 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी लेकिन जांच के दौरान अन्य के खिलाफ सबूत नहीं पाए गए. इस मामले में ग्यारह बक्सों में बंद एक हजार से अधिक कागजात अदालत में पेश किए गए हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीझारखंडसीबीआईलोकमत समाचारचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर