लाइव न्यूज़ :

क्या हो सकता है लालू के चारा घोटाला मामले में, 3 अनुमान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 23, 2017 11:07 IST

लालू प्रसाद यादव समेत 22 लोगों के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी।

Open in App

चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की किस्मत का फैसला आज सुनाया जाएगा। चारा घोटाले की जांच की  शुरुआत 89.27 लाख की अवैध निकासी से शुरू हुई थी। जांच आगे बढ़ने पर यह चारा घोटाला 900 करोड़ से ज्यादा का बताया। असल में यह कितनी रकम है, इसकी जानकारी आज सीबीआई को कोर्ट के सामने रखनी है। घोटाले के आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, विद्यासागर निषाद, आर के राणा, जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत, समेत 22 लोग जिंदा हैं, जबकि 11 आरोपियों की पहले ही मौत हो चुकी है। यह केस करीब 22 साल से चल रहा है। केस में तीन प्रमुख विंदुओं पर विचार हो रहे हैं।

2जी स्पेक्ट्रम, आदर्श घोटाले जैसा होगा परिणाम?

बीते दो दिनों से सीबीआई अदालत देश के दो सबसे बड़े घाेटालों पर फैसला सुना रही है। दोनों ही मामलों में सीबीआई इतने सबूत पेश करने में नाकामयाब रही है जिससे कि आरोपियों पर दोष सिद्ध हो सके। शायद इस‌लिए लालू के बेटे तेजस्वी ने कोर्ट में दाखिल होते हुए कहा, 'हमें न्याय व्यवस्‍था में विश्वास है, 2जी, अशोक चव्हाण की तरह हम भी निर्दोष साबित होंगे।'

उल्लेखनीय है कि 2 जी , आरुषि हत्याकांड, बोफार्स, छत्तीसगढ़ विधायक खरीद कांड जैसे कई केस हैं जिनमें सीबीआई की नाकामयाबी सामने आई है। ऐसे में अगर सीबीआई की इतिहास को देखें तो तेजस्वी यादव की बात सच होने के आसार हैं।

अगर लालू प्रसाद पर चारा घोटाला हुआ साबित तो क्या होगा

लालू प्रसाद यादव एवं अन्य के खिलाफ सीबीआई ने आपराधिक षड्यन्त्र, गबन, फर्जीवाड़ा, साक्ष्य छिपाने, पद के दुरुपयोग आदि से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120बी, 409, 418, 420, 467, 468, 471, 477 ए, 201, 511 के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(डी) एवं 13(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। ऐसे में अगर लालू दोषी पाए जाते हैं तो कानून के मुताबिक इस फैसले में 2-7 साल की सजा संभव है, सबूत नहीं होने की स्थिति में लालू प्रसाद की रिहाई भी हो सकती है।अगर तीन साल और उससे कम सजा होगी तो ट्रायल कोर्ट को अधिकार है कि प्रोविजिनल बेल दे कर उन्हें जेल नहीं भी भेज सकता है, लेकिन तीन साल से ज्यादा की सजा होने की स्थिति में ट्रायल कोर्ट लालू प्रसाद को जेल जाना पड़ सकता है।

चारा घोटाले में लालू जेल गए तो आरजेडी का क्या होगा

लालू के ऊपर आज तीन मामलों के सुनवाई होगी, अगर लालू प्रसाद यादव को अदालत ने दोषी ठहराया तो उन्हें तत्काल जेल जाना पड़ सकता है और ऐसी स्थिति में पार्टी के बिखरने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि आरजेडी के कुछ सीनियर नेता मौका पड़ने पर पाला भी बदल सकते हैं। अगर लालू जेल जाते हैं तो इस बार राबड़ी की जगह तेजस्वी का नाम पार्टी कमान संभालने के लिए आगे आ रहा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसीबीईचारा घोटालाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर