लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत में सुधार, बेटी मीसा ने अस्पताल से साझा की तस्वीर

By शिवेंद्र राय | Updated: July 8, 2022 12:30 IST

पटना में पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिरने के कारण लालू यादव के कंधे में चोट आई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन सेहत में कोई सुधार न होने के कारण राजद प्रमुख को दिल्ली एम्स शिफ्ट करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू यादव की हालत में सुधारबेटी मीसा ने ट्वीट कर दी जानकारीपत्नी राबड़ी देवी के आवास में गिर गए थे लालू यादव

दिल्ली: इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत में सुधार हुआ है। ये जानकारी खुद लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने दी। 

मीसा भारती ने शुक्रवार सुबह अस्पताल से लालू प्रसाद यादव की तस्वीरें साझा की और लिखा कि, "अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू जी को याद रखें। धन्यवाद।"

बता दें कि लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके शरीर में तीन जगह फैक्चर हुआ है। वह पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे थे। ऐसे में चोट के कारण उनकी हालत और खराब हो गई।

लालू यादव को पहले पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत में सुधार न हेने के कारण उन्हें बुधवार रात को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया। तीन जगह फैक्चर होने के कारण लालू प्रसाद यादव का शरीर पूरी तरह से जड़ हो चुका था और इसमें किसी भी प्रकार की हरकत नहीं हो रही थी। अब दिल्ली एम्स में भर्ती कराए जाने के बाद राजद प्रमुख हालत में कुछ सुधार हुआ है। 

बता दें कि लालू प्रसाद यादव किडनी की समस्या से भी जूझ रहे हैं। लालू यादव की सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी भी थी लेकिन इसी बीच राबड़ी देवी के आवास पर ये हादसा हो गया।

राजद सुप्रीमो को चोट लगने की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने तेजस्वी यादव से फोन पर बात की और हालचाल जाना। लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि वह बीमारी से उबर रहे हैं। उनके लिए प्रार्थना करें. वह बहुत जल्द घर लौट आएंगे।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडीमीसा भारतीएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो