लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: लालू प्रसाद को झारखंड हाई कोर्ट ने दी जमानत पर नहीं आ सकेंगे जेल से बाहर, ये है बड़ी वजह

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2020 12:13 IST

लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार को चारा घोटाले के तहत चाईबासा कोषागार से गबन के मामले में जमानत मिल गई। झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी। हालांकि, इसके बावजूद लालू यादव जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचारा घोटाले में चाईबासा कोषागार से गबन से जुड़े मामले में झारखंड हाई कोर्ट से मिली लालू यादव को जमानत जमानत के बावजूद अभी लालू यादव को जेल में ही रहना होगा, दुमका कोषागार से जुड़ा मामला अभी लंबित

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में चाईबासा कोषागार से 33 करोड़ 67 लाख रुपये के गबन से जुड़े एक मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि, लालू को अभी जेल में ही रहना होगा। उनके खिलाफ दरअसल दुमका कोषागार का मामला अभी लंबित है।  

लालू ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि इस मामले में उन्होंने अपनी आधी सजा काट ली है। इस आधार पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अपनी बीमारी का भी हवाला दिया था। इससे पहले 11 सितंबर को हाई कोर्ट ने चाईबासा कोषागार मामले में सुनवाई आज तक के लिए टाल दी थी।

सितंबर में हुई सुनवाई में सीबीआई के वकील ने आपत्ति उठाई थी और कहा था कि चाईबासा कोषगार से गबन के इस मामले में लालू को पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई थी और उन्होंने इस मामले में तय सजा का आधा समय अब तक हिरासत में नहीं बिताया है जिसके चलते उनकी जमानत याचिका पर अभी सुनवाई उचित नहीं है। 

सीबीआई की ओर से तब कहा गया कि लालू को इस मामले में सजा की आधी अवधि पूरी करने में अभी 23 दिन का समय बाकी है। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी। बता दें कि चारा घोटाले में दुमका कोषागार से गबन के मामले में लालू को 14 साल की सजा मिली है।

नवंबर में दुमका केस में भी लालू यादव की सजा की आधी पूरी हो जाएगी। ऐसे में लालू यादव के वकील उम्मीद कर रहे हैं कि तब वो जेल से बाहर आ सकते हैं। लालू यादव को चारा घोटाला के तीन मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है। फिलहाल लालू रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कोरोना के खतरे को देखते हुए रिम्स डायरेक्टर के बंगले में रखा गया है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटालाझारखंडबिहारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?