लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः बढ़ सकती हैं लालू परिवार की मुश्किलें?, 7 फरवरी की तारीख तय

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2025 17:19 IST

लालू यादव,पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती और हेमा यादव आरोपी हैं। 7 अक्टूबर 2023 को हुई सुनवाई में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत मिल गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी। 23 दिसंबर और 16 जनवरी को होने वाली सुनवाई कुछ कारणों से टल गई थी।सभी आरोपियों को 1-1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सीबीआई ने कोर्ट को जानकारी दी कि सभी पूर्व लोक सेवकों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। सीबीआई ने यह भी बताया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सक्षम प्राधिकरण से पहले ही अनुमति मिल गई थी। कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) पर संज्ञान लेने के लिए 7 फरवरी की तारीख तय की है। यानी अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 23 दिसंबर और 16 जनवरी को होने वाली सुनवाई कुछ कारणों से टल गई थी।

इस केस में लालू यादव,पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती और हेमा यादव आरोपी हैं। 7 अक्टूबर 2023 को हुई सुनवाई में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत मिल गई थी। कोर्ट ने इस केस के मुख्य आरोपियों में से लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव समेत सभी आरोपियों को 1-1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी।

सभी को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का भी निर्देश दिया गया था। इसके बाद 20 जनवरी 2024 को ईडी की दिल्ली और पटना टीम ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। जबकि तेजस्वी यादव से 30 जनवरी को 11 घंटे तक पूछताछ की गई थी। बता दें कि लालू प्रसाद यादव पर नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने या उनके परिवार को बेचने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच का है। उस वक्त लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे।

सीबीआई ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने नियमों को ताक पर रखते हुए भर्तियां की थीं। आरोप है कि लोगों को रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नियमों को ताक पर रखकर भर्तियां की गई थीं। इसके बदले नौकरी पाने वाले लोगों ने लालू परिवार को अपनी जमीन उपहार में दी गई थीं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवकोर्टसीबीआईराबड़ी देवीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर