लाइव न्यूज़ :

भगोड़े ललित मोदी ने राहुल गांधी को कोर्ट में घसीटने की ट्वीट कर दी धमकी, कहा- कांग्रेस ने पांच दशक तक लूटा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2019 06:14 IST

शुक्रवार को ललित मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ यूके की अदालत में जाएंगे। ललित ने कांग्रेस परिवार पर पांच दशकों तक भारत को लूटने का भी आरोप लगाया।

Open in App

देश के भगोड़े ललित मोदी ने  राहुल गांधी पर हमला बोला है। उसने सोशल मीडिया के जरिए राहुल को आड़े हाथों लिया है।  मोदी उपनाम को लेकर दिए विवादित बयान पर राहुल गांधी को ब्रिटेन की कोर्ट में घसीटने की धमकी दी है।

दरअसल शुक्रवार को ललित मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ यूके की अदालत में जाएंगे। ललित ने कांग्रेस परिवार पर पांच दशकों तक भारत को लूटने का भी आरोप लगाया।

 उन्होंने एक अलग ट्वीट में कहा, 'कौन चोर कौन चौकीदार' - यह आप तय करे। बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में महाराष्ट्र में आयोजित एक रैली के दौरान कहा, 'मेरा एक सवाल है। सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों लगा है? जैसे नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी। हमें नहीं पता अभी कितने और मोदी सामने आएंगे।

इसके बाद वह सोशल मीडियापर छा गए। लोग तरह तरह से कमेंट करने लगे। हांलाकि खुद राहुल गांधी या कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।ललित मोदी इंडियन प्रीमियर लीग  के पूर्व अध्यक्ष हैं। मनी लॉन्ड्रिंग में उनका नाम आने के बाद उन्होंने भारत छोड़ दिया, जहां बाद में उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

टॅग्स :ललित मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील