लाइव न्यूज़ :

ललन सिंह ने रविशंकर प्रसाद के हमले पर कहा, "क्या रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी की हिम्मत है पार्टी में जुबान खोलने की, एक झटके में बाहर कर दिये जाएंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 15, 2022 16:35 IST

जदयू प्रमुख ललन सिंह ने भाजपा के हमले का जवाब देते हुए कहा कि आज की भाजपा में किसी की हिम्मत है जुबान खोलने की, रविशंकर प्रसाद हों या सुशील मोदी, एक झटके में पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह ने रविशंकर प्रसाद के हमले का जवाब देते हुए कहा भाजपा अब अटल, आडवाणी वाली नहीं रहीभाजपा में हिम्मत है जुबान खोलने की, चाहे रविशंकर प्रसाद हों, सुशील मोदी हो या संजय जायसवाल होंये लोग जिस दिन जुबान खोलने की हिम्मत करेंगे, पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चल रही जुबानी जंग में जदयू प्रमुख ललन सिंह ने पटना साहब से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लगाये गये आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि आज की भाजपा वो नहीं है, जो कि अटल, आडवाणी और जोशी के समय में हुआ करती थी।

ललन सिंह ने कहा कि आज की भाजपा में किसी की हिम्मत है जुबान खोलने की, चाहे वो रविशंकर प्रसाद हो, सुशील मोदी हो या फिर संजय जायसवाल हों, एक झटके में पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।

ललन सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "भाजपा में रविशंकर प्रसाद, संजय जायसवाल, सुशील मोदी की हिम्मत है ये कहने का कि जो भाजपा आज है वो अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी का बनाया हुआ है? ये कह नहीं सकते हैं, जिस दिन कहेंगे उस दिन इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।"

जदयू और भाजपा के बीच चल रही सियासी रार उस समय चरम पर पहुंच गया, जब जदयू प्रमुख ललन सिंह ने बीते शुक्रवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। ललन सिंह ने अपने भाषण में कहा कि नरेन्द्र मोदी ढोंगी हैं, उन्हें एक्सपोज करने की जरूरत है। मोदी अति पिछड़ों की बात करते हैं पर वो खुद डुप्लीकेट हैं।

इससे साथ ही ललन सिंह ने विवादित तरीके से कहा कि जिसे चाय बनाना तक नहीं आता और वह कहता हो कि हम चाय वाले हैं। ये चाय बेचने वाला नहीं ढोंगी हैं और ढोंगी को अब एक्सपोज करने का समय आ गया है।

ललन सिंह के बयान को लेकर बिहार भाजपा खासा आक्रामक है। यही कारण है कि भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने ललन सिंह के बयान को न केवल आपत्तिजनक बताया, बल्कि उसे शर्मनाक बताते हुए कहा, "ललन सिंह प्रधानमंत्री के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, भाजपा उसकी निंदा करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मैं मांग करता हूं कि इस पूरे मामले को देखें।"

इसके साथ ही रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजाद भारत में इस तरह के शब्दों का प्रयोग आज तक किसी भी प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नहीं किया है। इस मामले में नीतीश कुमार स्पष्टीकरण दें कि क्या यही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की शालीनता है? आज तक आजाद भारत के इतिहास में किसी ने पीएम के बारे में इस तरह की बात नहीं की। ये देश के गरीबों और पिछड़ों का अपमान है।

इसके साथ ही रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि आज मुझे ललन बाबू से एक ही सवाल पूछना है कि हमारे पीएम पर उनकी इतनी आपत्ति है तो 2019 लोकसभा चुनाव किसके बलबूते पर जीते थे? नीतीश बाबू के बलबूते पर जीते थे या नरेंद्र मोदी जी के नाम पर जीते थे?

टॅग्स :Lalan Singhसुशील कुमार मोदीSushil Kumar Modiजेडीयूनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए