लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ललन सिंह का केजरीवाल पर हमला,कहा 'जनता ने दंडित किया'

By संदीप दाहिमा | Updated: February 8, 2025 16:22 IST

Lalan Singh attacks Kejriwal: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन ने शनिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली की जनता 11 वर्ष के कुशासन की सजा दे रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व अध्यक्ष ने केजरीवाल पर बिहार के प्रवासियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

Open in App

Lalan Singh attacks Kejriwal: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन ने शनिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली की जनता 11 वर्ष के कुशासन की सजा दे रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व अध्यक्ष ने केजरीवाल पर बिहार के प्रवासियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। ललन ने संवाददाताओं से कहा, "भाजपा नीत एनडीए के लिए प्रचार करते समय हमें पता चल गया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है। लोग आप की बड़ी-बड़ी बातें करने और केंद्र के साथ झगड़ा करने की प्रवृत्ति से तंग आ चुके थे।" जदयू नेता ने आरोप लगाया, “लोगों को पीने के पानी जैसी बुनियादी चीज भी उपलब्ध नहीं थी और केजरीवाल के पास केवल दावे के अलावा और कोई चारा नहीं था।”

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ‘पूर्वांचल’ के प्रवासियों का अपमान किया। ललन ने दावा किया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान ‘आप’ सरकार ने प्रवासियों को भागने पर मजबूर कर दिया और जब वे अपने गृह राज्य वापस आए, तो नीतीश सरकार ने संसाधनों की कमी का रोना नहीं रोया बल्कि उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान की। ललन ने कहा कि केजरीवाल ने यह टिप्पणी की थी कि बिहार के लोग ट्रेनों से दिल्ली पहुंचते हैं और वहां उपलब्ध मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ उठाकर वापस लौट जाते हैं। जदयू नेता ने कहा कि केजरीवाल ने ऐसे बात की जैसे दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी नहीं बल्कि उनकी जागीर हो। ललन ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दे पर सत्ता में आने के बावजूद, केजरीवाल और उनकी पार्टी ने ‘पैसा कमाया, माल बनाया और केवल बातें बनाई’।

ललन ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा, “वह (लालू यादव) मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि उनके बेटे तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।” बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को ज्ञापन सौंपने के लिए भी तेजस्वी यादव की आलोचना की। ज्ञापन में प्रदेश में कानून-व्यवस्था के कथित तौर पर ध्वस्त हो जाने का आरोप लगाया गया था। राज्य सरकार में पूर्व मंत्री ने दावा किया, “यादव को उन दिनों को याद करना चाहिए जब उनके पिता और मां (राबड़ी देवी) बिहार पर शासन करते थे। लोग सूर्यास्त के बाद अपने घरों से बाहर निकलने से डरते थे। अब आप बिहार के सभी हिस्सों में हर समय स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं।” 

टॅग्स :Rajiv Ranjan Singhआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Delhi Assembly Election 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी