लाइव न्यूज़ :

'लाल सिंह चड्ढा' एक खास फिल्म, हमने बहुत मेहनत की है: करीना

By भाषा | Updated: October 18, 2021 15:40 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा कि ‘‘लाल सिंह चड्ढा’’ में काम करना एक यादगार अनुभव था क्योंकि फिल्म में उन्हें उनके सबसे पसंदीदा सह-कलाकारों में से एक आमिर खान के साथ फिर से काम करने का मौका मिला।

टॉम हैंक्स की हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘‘फॉरेस्ट गंप’’ की आधिकारिक रीमेक ‘‘लाल सिंह चड्ढा’’ से पहले ये दोनों कलाकार ‘‘3 इडियट्स’’ (2009) और ‘‘तलाश’’ (2012) में एक साथ काम कर चुके हैं। करीना ने कहा कि फिल्म के निर्माण के दौरान पिछले दो वर्षों में टीम में हर किसी ने, विशेष रूप से आमिर ने बहुत मेहनत की है।

अभिनेत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘फिल्म ‘3 इडियट्स’ और ‘तलाश’ के बाद आमिर और मैं फिर एक साथ आ रहे हैं, इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। यह बहुत खास है और हमने बहुत मेहनत की है। खासकर आमिर..., उन्होंने बहुत कुछ किया है। यह एक शानदार पटकथा है और मुझे उम्मीद है कि यह उसी तरह पर्दे पर आएगी और हर कोई इसे पसंद करेगा।’’

आमिर द्वारा निर्मित 2017 के संगीत नाटक ‘‘सीक्रेट सुपरस्टार’’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करने वाले अद्वैत चंदन ने फिल्म का निर्देशन किया है।

टीम ने पिछले महीने फिल्म की शूटिंग पूरी की और करीना के लिए, कोरोना वायरस महामारी के बीच शूटिंग करना एक नया अनुभव था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिल्ली में कोविड की लहर के दौरान अपने हिस्से का काम समाप्त किया था। यह पहली बार था जब मैं महामारी के बीच एक सेट पर गयी थी और हमने सभी प्रोटोकॉल का पालन किया था।’’

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘इसने मुझे विश्वास दिलाया कि कम लोगों के साथ फिल्मों की शूटिंग करते समय मैं वास्तव में अच्छा कर सकती हूं।’’

नागा चैतन्य और मोना सिंह अभिनीत फिल्म, ‘‘लाल सिंह चड्ढा’’ अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए