लाइव न्यूज़ :

कुंभ में तीसरे शाही स्नान के दौरान जुटेंगे लाखों लोग, सीएम तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं से कोविड दिशानिर्देशों के पालन की अपील की

By भाषा | Updated: April 14, 2021 07:52 IST

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कुंभ मेले में तृतीय शाही स्नान के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

Open in App
ठळक मुद्देकुंभ में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर अखाड़े के स्नान का समय पहले से निर्धारित कर दिया गया है।इसके साथ ही अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से स्नान की व्यवस्था की गई है।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार कुंभ में बुधवार को मेष संक्रांति और बैसाखी के पर्व पर होने वाले महाकुंभ के तृतीय शाही स्नान पर सभी श्रद्धालुओं से कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री रावत ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाकुंभ के प्रथम और द्वितीय शाही स्नान का आयोजन सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है । उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान बदरी विशाल, बाबा केदार और गंगा मैया के आशीर्वाद से अगला शाही स्नान भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले में तृतीय शाही स्नान के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है । उन्होंने कहा कि कुंभ में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर अखाड़े के स्नान का समय पहले से निर्धारित कर दिया गया है।

इसके साथ ही अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से स्नान की व्यवस्था की गई है। सभी सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी, मेडिकल स्टाफ आदि अपना कार्य पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने तृतीय शाही स्नान के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि कोविड को लेकर भारत सरकार द्वारा तय दिशानिर्देशों का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज भी करते रहें।  

टॅग्स :कुम्भ मेलाहरिद्वारतीरथ सिंह रावतकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

पूजा पाठHaridwar Ardh Kumbh 2027: अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का कार्यक्रम घोषित किया, तैयारियां जारी

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी