लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: वीडियो आया सामने! कांग्रेस ने किया शेयर, किसानों को कुचलती दिख रही है गाड़ियां

By विनीत कुमार | Updated: October 5, 2021 07:56 IST

कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया और दावा किया है कि ये लखीमपुर खीरी में हुई घटना का है। इसमें दो गाड़ियां लोगों को कुचलकर आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो की सच्चाई की फिलहाल हम पुष्टि नहीं कर सकते।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने शेयर किया है वीडियो, दावा- ये लखीमपुर खीरी की घटना का वीडियो है।इस वीडियो में दो गाड़ियां कुछ लोगों को कुचलकर आगे बढ़ती नजर आ रही हैं।रविवार को हुई थी घटना, फिलहाल हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते।

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद मचे विवाद के बीच कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस की ओर से सोमवार को ये वीडियो शेयर किया गया और बताया गया कि ये लखीमपुर की घटना का वीडियो है। इस वीडियो में दो गाड़ियां कुछ लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ती दिख रही हैं। 

वीडियो में विरोध कर रहे किसानों के एक समूह को सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक जीप उन्हें कुचल देती है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स सफेद कमीज और हरे रंग की पगड़ी पहने जीप के बोनट पर गिरा हुआ है और दूसरे खुद को बचाने के लिए किनारे की तरफ कूद रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई की अभी पुष्टि नहीं की जा सकी है। साथ ही गाड़ी कौन चला रहा है, ये भी वीडियो में साफ-साफ नजर नहीं आ रहा है।

इसी वीडियो को आप नेता संजय सिंह ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। लखीमपुर में रविवार को हुई घटना में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा सहित 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि गाड़ियां आशीष मिश्रा के लोगों की थी जो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लाने के लिए जा रही थीं। आरोप हैं कि अशीष मिश्रा भी घटनास्थल पर मौजूद थे। हालांकि, आशीष ने दावा किया है कि वह घटना के समय काफिले के किसी भी वाहन में मौजूद नहीं थे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश इस घटना की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ने घटना में मारे गए चार किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे के रूप में 45-45 लाख रुपये की भी घोषणा की।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाउत्तर प्रदेशकांग्रेसउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा