लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: दूसरे समन के बाद क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के लिए पहुंचे आशीष मिश्रा

By विशाल कुमार | Updated: October 9, 2021 11:24 IST

बीते 7 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के मामले के स्वत: संज्ञान लेने के बाद क्राइम ब्रांच ने लखीमपुर स्थित केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के आवास पर 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजे पेश होने के लिए पहला समन चस्पा किया था. हालांकि, तब मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए थे.

Open in App
ठळक मुद्देबीते 7 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के मामले का स्वत: संज्ञान लिया था.8 अक्टूबर को पेश होने के लिए जारी पहले समन पर पेश नहीं हुए थे आशीष मिश्रा.कल यूपी सरकार के स्टेटस रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई थी.

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी गाड़ी से रौंदकर चार किसानों की हत्या के मामले में आरोपी आशीष मिश्रा दूसरे समन पर आज लखीमपुर में क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंच गए हैं.

इससे पहले सुबह मिश्रा के वकील अवधेश कुमार ने कहा था आशीष मिश्रा जांच में सहयोग करेंगे और आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगे.

बीते 7 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के मामले के स्वत: संज्ञान लेने के बाद क्राइम ब्रांच ने लखीमपुर स्थित केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के आवास पर 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजे पेश होने के लिए पहला समन चस्पा किया था. 

हालांकि, तब मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए थे. उनके पिता ने इसके लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था.

इसके बाद कल यूपी सरकार के स्टेटस रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई थी. कल क्राइम ब्रांच ने एक दूसरा समन उनके आवास चस्पा किया था और आज 11 बजे पेश होने के लिए कहा था.

गौरतलब है कि किसानों का एक समूह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी लखीमपुर खीरी में एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कथित तौर पर कुचल दिया. इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई थी.

तिकोनिया थानाक्षेत्र में हुई इस घटना में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने कहा था कि मामले की छह आरोपियों में से तीन की मौत हो चुकी है जबकि दो गिरफ्तार किया गया है.

 

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाउत्तर प्रदेशCrime Branchसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील