लाइव न्यूज़ :

नाबालिग प्रेमिका को जन्मदिन का तोहफा देने विमान से पहुंचा प्रेमी, थाने में बितानी पड़ी रात, जानिए क्या हुआ...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2021 21:00 IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस मे 21 साल के युवक को अरेस्ट कर लिया। वह नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार कर दिया था। जन्मदिन का तोहफा देने पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को बुला कर उसे सौंप दिया जहां उसे पूरी रात कोतवाली में बितानी पड़ी। ताज्जुब वाली बात तो यह रही कि लड़की एवं उसके परिजनों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी कराने से इंकार कर दिया।

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 21 साल के एक युवक को सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक नाबालिग लड़की को जन्मदिन का तोहफा देना उस वक्त महंगा पड़ गया जब पुलिस उसे पकड़ ले गयी और पूरी रात उसे पुलिस कोतवाली में गुजारनी पड़ी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सलमान नाम के इस युवक के लिये सबसे ताज्जुब वाली बात तो यह रही कि लड़की एवं उसके परिजनों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि उनलोगों ने पुलिस को बुला कर उसे सौंप दिया जहां उसे पूरी रात कोतवाली में बितानी पड़ी।

कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी कराने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह कहानी रविवार को शुरू हुई जब उप्र के देवरिया जिले का रहने वाला और वर्तमान में बेंगलुरु में बतौर मैकेनिक का काम करने वाले सलमान सोशल मीडिया पर दोस्त बनी लड़की के घर पहुंचा । उन्होंने बताया कि करीब दो हजार किलोमीटर की इस यात्रा में सलमान बेंगलुरु से विमान से लखनऊ आया और इसके बाद वह लखीमपुर खीरी पहुंचा।

वह अपने आनलाइन दोस्त के जन्मदिन पर उसे देने के लिये चॉकलेट और टेडी बीयर तथा अन्य तोहफे लेकर पहुंचा। कोतवाली प्रभारी ने बताया, ''लड़की और उसके परिजनों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया और उसे संदिग्ध मानते हुये पुलिस को बुला लिया।''

उन्होंने बताया कि सलमान की जब तलाशी ली गयी तो उसके पास से लखनऊ से बेंगलुरु का 11 जनवरी का वापसी का टिकट और कुछ रुपये बरामद हुये। युवक ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि लड़की के साथ उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी और वह उसके जन्मदिन पर उसे तोहफे देने आया था।

सिंह ने बताया कि लड़की के घर वालो ने पुलिस से कहा कि वह लड़के को आगे ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दे दे और वे लोग उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नही करायेंगे। उन्होंने बताया कि अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत उसे गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप