लाइव न्यूज़ :

यूपी के लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा की गाड़ी ने दो बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2022 08:47 IST

लखीमपुर खीरी एक बार फिर चर्चा में है। यहां रविवार रात एक तेज रफ्तार एसयूवी ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देलखीमपुर खीरी में दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचला, रविवार रात हुआ हादसागाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था, ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।बताया जा रहा है कि गाड़ी विधायक योगेश वर्मा की है, हालांकि वे गाड़ी में मौजूद नहीं थे।

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। गाड़ी पर 'विधायक' लिखा हुआ था। घटना में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बहराइच हाइवे पर रामापुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो भाजपा विधायक योगेश वर्मा की है।

सामने आई जानकारी के अनुसार दोनों मृतक खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर के रहने वाले थे। वे रामापुर से जब अपने घर लौट रहे थे उसी दौरान ये हादसा हो गया। ये बात भी सामने आई है कि हादसे के वक्त विधायक गाड़ी में मौजूद नहीं थे और संभवत: गाड़ी का ड्राइवर नशे में था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

दोनों मृतक की पहचान रवि (22)और सुमित उर्फ विक्रम (25) के तौर पर हुई है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी किसान आंदोलन के समय लखीमपुर खीरी सुर्खियों में रहा था। दरअसल, किसानों का एक समूह बीजेपी नेता और यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी एक एसयूवी ने चार किसानों को कथित तौर पर कुचल दिया था।

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भी भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला था। एक स्थानीय पत्रकार की भी हिंसा में मौत हो गई थी। किसान नेताओं का है कि उस वाहन में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मौजूद थे। फिलहाल ये मामला कोर्ट में है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारBJPसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?