लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरीः बस और ट्रक के बीच टक्कर में 8 लोगों की मौत, 25 से अधिक यात्री घायल, योगी आदित्यनाथ ने दिया ये निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2022 10:24 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलखीमपुर खीरी के ADM संजय कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जून महीने में भी यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी।

लखीमपुरःलखीमपुर खीरी में एक बस और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। लखीमपुर खीरी के ADM संजय कुमार सिंह ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कुछ अन्य को लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद एडीएम और अंचल अधिकारी (सीओ) शहर जिला अस्पताल पहुंचे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि जून महीने में भी यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 12 यात्री घायल हो गए थे।  पुलिस के अनुसार 24 जून को पीलीभीत—सिद्धार्थनगर राजमार्ग पर ईसानगर थाना इलाके के उंचगांव-अदलिसपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि 12 अन्य यात्री घायल हुए थे।

 

 

टॅग्स :लखीमपुरउत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप