लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल बदले जाने के बावजूद लद्दाखियों ने आंदोलन स्थगित करने से किया इंकार, जानें मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 13, 2023 16:27 IST

दबे स्वर में राजविलास अर्थात राजभवन लद्दाख के सूत्र कहते थे कि उपराज्यपाल के रूप में माथुर ने तीन साल के लंबे कार्यकाल के दौरान लेह की तुलना में दिल्ली में अधिक समय बिताया। 

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के लिए अपनी मांगों पर दबाव बढ़ाने की खातिर लद्दाखवासियों ने 15 फरवरी को दिल्ली चलो का आह्वान किया है।लद्दाख में फैले असंतोष के लिए अब पूर्व उपराज्यपाल बीके माथुर को ही जिम्मेदार माना जा रहा है।

जम्मू: लद्दाख  में उपराज्यपाल को बदले जाने के बावजूद लद्दाखियों ने अपने उस आंदोलन को स्थगित करने या रोक देने से इंकार कर दिया है जिसके तहत वे लद्दाख के लिए स्टेटहुड और अन्य विशेषाधिकार चाहते हैं। जानकारी के लिए अपनी मांगों पर दबाव बढ़ाने की खातिर लद्दाखवासियों ने 15 फरवरी को दिल्ली चलो का आह्वान किया है।

सूत्रों के मुताबिक, लद्दाख में फैले असंतोष के लिए अब पूर्व उपराज्यपाल बीके माथुर को ही जिम्मेदार माना जा रहा है। दबे स्वर में राजविलास अर्थात राजभवन लद्दाख के सूत्र कहते थे कि उपराज्यपाल के रूप में माथुर ने तीन साल के लंबे कार्यकाल के दौरान लेह की तुलना में दिल्ली में अधिक समय बिताया। 

यही नहीं जनवरी को लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेफ्टिनेंट गवर्नर माथुर पर क्षेत्र में आतंकवाद के बीज बोने का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। वांगचुक ने इस वीडियो में कहा था कि एलजी साहब इस दर पर तो मैं कहूंगा कि आप बहुत मेहनत कर रहे हैं लद्दाख जैसी शांत क्षेत्र में मिलिटेंसी का बीज बोने के लिए जिस तरह आपने नौजवानों को बेरोजगार रखा है। 

याद रहे सोनम वांगचुक ने शून्य से 20 डिग्री नीचे के तापमान में पांच दिनों तक क्लाइमेट फास्ट करके पूरी दुनिया का ध्यान लद्दाख की ओर खींच लिया था और यही पूर्व उपराज्यपाल के ताबूत में आखरी कील साबित हुआ था। 

लद्दाख को करगिल समेत स्टेटहुड का दर्जा देने और संविधान की छठी सूची के तहत विशेषाधिकार देने के लिए आंदोलनरत लद्दाख की जनता को दरअसल केंद्र शासित प्रदेश का वह दर्जा रास नहीं आया है जो उन्हें 30 सालों के आंदोलन के उपरांत मिला था।

टॅग्स :लद्दाखभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर