लाइव न्यूज़ :

लद्दाख: एलएएचडीसी चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By भाषा | Updated: October 25, 2020 21:51 IST

नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने चुनाव में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने कहा, “मतगणना कल (सोमवार) सुबह नौ बजे शुरू होगी। इसके लिए मतगणना स्थल के पास तीन स्तरीय सुरक्षा समेत अभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।”

Open in App
ठळक मुद्देएलएएचडीसी के यहां हुए मतदान की सोमवार को होने वाली मतगणना के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुल 89,776 पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 65 प्रतिशत लोगों ने 26 चुनाव क्षेत्रों में 294 मतदान केंद्रों पर बृहस्पतिवार को मताधिकार का प्रयोग किया।

लेह: लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) के यहां हुए मतदान की सोमवार को होने वाली मतगणना के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को हुए मतदान में प्रयोग हुई इलेट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और मत पेटियों को राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

कुल 89,776 पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 65 प्रतिशत लोगों ने 26 चुनाव क्षेत्रों में 294 मतदान केंद्रों पर बृहस्पतिवार को मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में 94 प्रत्याशी भाग ले रहे हैं जिसमें से भाजपा और कांग्रेस के 26-26 उम्मीदवार हैं। आम आदमी पार्टी ने भी पहली बार इस चुनाव में अपने 19 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने चुनाव में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने कहा, “मतगणना कल (सोमवार) सुबह नौ बजे शुरू होगी। इसके लिए मतगणना स्थल के पास तीन स्तरीय सुरक्षा समेत अभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।” उन्होंने कहा कि मतगणना हाल के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और स्ट्रांग रूम, चौबीस घंटे सीआरपीएफ की निगरानी में है। 

टॅग्स :लद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतलद्दाख की ठंडी हवा में राजनीतिक सरगर्मी

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील