लाइव न्यूज़ :

'लव जेहाद' को लेकर लद्दाख भाजपा के उपाध्यक्ष नजीर अहमद को पार्टी से निकाला गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 17, 2023 17:17 IST

लद्दाख भाजपा के अध्यक्ष फुनचोक स्टैनजिन द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक, पार्टी के उपाध्यक्ष नजीर अहमद को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया है। ऐसे करने के पीछे का कारण यह दिया गया है कि नजीर अहमद के बेटे मंजूर अहमद ने एक बौद्ध लड़की के साथ शादी की है।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख ईकाई के पार्टी उपाध्यक्ष नजीर अहमद को उनके पद से मुक्त कर दिया गयाकारण है कि नजीर अहमद के बेटे मंजूर अहमद ने एक बौद्ध लड़की के साथ शादी की लद्दाख भाजपाध्यक्ष के बकौल, क्षेत्र में ऐसे विवाह को मान्यता नहीं दी जाती रही है

जम्मू: यह पूरी तरह से सच है कि बर्फीले रेगिस्तान लद्दाख में एक नेता के बेटे की खता की सजा उसके बाप को भुगतनी पड़ी है। हालांकि बेटे का कसूर कोई बड़ा भी नहीं था। बस उसने धर्म से बाहर जाकर दूसरे धर्म की एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया और उसके बाप को उसकी पार्टी ने सभी पदों से हटाते हुए पार्टी से भी निकाल दिया है।

दरअसल लद्दाख में मुस्लिम-बौद्ध प्रेम प्रसंगों को हमेशा ही सांप्रदायिकता के दृष्टिकोण से देखा जाता रहा है और ऐसे प्रेम विवाहों के बाद कई बार लद्दाख जबरदस्त तनाव के दौर से भी गुजर चुका है क्योंकि अब इसे लव जेहाद का नाम दिया जाने लगा है और ऐसे किसी सांप्रदायिक तनाव से यह बर्फिला रेगिस्तान फिर से न गुजरे और साथ ही पार्टी की छवि बेदाग रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने लद्दाख के प्रदेश उपाध्यक्ष को पार्टी से बाहर कर दिया है।

लद्दाख भाजपा के अध्यक्ष फुनचोक स्टैनजिन द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक, पार्टी के उपाध्यक्ष नजीर अहमद को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया है। ऐसे करने के पीछे का कारण यह दिया गया है कि नजीर अहमद के बेटे मंजूर अहमद ने एक बौद्ध लड़की के साथ शादी की है।

लद्दाख भाजपाध्यक्ष के बकौल, क्षेत्र में ऐसे विवाह को मान्यता नहीं दी जाती रही है और ऐसे में सांप्रदायिक माहौल न बिगड़े पार्टी अपने तौर पर यह कार्रवाई कर रही है। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना था कि इस दंपत्ति ने एक माह पहले ही शादी की है और दोनों लापता हैं। 

जबकि पार्टी से निष्कासित उपाध्यक्ष नजीर अहमद का कहना था कि उसके बेटे ने बौद्ध लड़की के साथ तब कोर्ट मैरिज की जब वे हज के लिए सउदी अरब गए हुए थे। एक जानकारी के मुताबिक, नजीर बहमद का बेटा मंजूर अहमद 39 साल का है और उसने वर्ष 2011 में ही 35 साल की बौद्ध युवती से निकाह कर लिया था और अब उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। 

हालांकि नजीर अहमद और पारिवारिक सदस्य यह बताने में असमर्थ थे कि इतने सालों ने बाद उन दोनों ने कोर्ट मैरिज का कदम क्यों उठाया है। नजीर अहमद कहते थे कि बेटे के मिलने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा जो एक माह से लापता है।

टॅग्स :लव जिहादलद्दाखBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम