लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पानी की कमी को लेकर SC हुआ सख्त, हिमाचल प्रदेश सरकार को दिया ये आदेश

By आकाश चौरसिया | Updated: June 6, 2024 12:32 IST

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार से कहा कि हरियाणा को पूर्व सूचना देकर पानी छोड़े। इसके साथ उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार को भी पानी की कमी को लेकर फटकार लगाई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश इसके साथ कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार 137 क्यूसेक पानी छोड़ेयही नहीं ये भी बोला कि पानी छोड़ने से पहले आप हरियाणा सरकार को जानकारी दें

नई दिल्ली:दिल्ली में पानी की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार को आदेश देकर कहा कि जितना भी आपके पास अतिरिक्त पानी है, वो आप रिलीज कर दीजिए। हालांकि, इस आदेश पर हिमाचल सरकार ने 137 क्यूसेक पानी जारी करने की सहमति दे दी है। साथ ही हरियाणा सरकार को भी कहा कि वजीराबाद बैराज से आप भी पानी को रिलीज करें। 

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार से कहा कि वह हरियाणा को पूर्व सूचना देकर पानी छोड़े। इसके साथ उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार को भी पानी की कमी को लेकर फटकार लगाई है। बढ़ती गर्मी के कारण दिल्ली में हाहाकार मचा हुआ है। 

SC की वेकेशन बेंच का दिल्ली सरकार को आदेशन्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की अवकाश पीठ ने हिमाचल प्रदेश को हरियाणा सरकार को पूर्व सूचना देकर कल पानी छोड़ने का निर्देश दिया। सख्ती के साथ एससी ने हरियाणा सरकार से ये भी कहा कि हिमाचल प्रदेश से दिल्ली की ओर जाने वाले पानी को रोक नहीं सकते हैं। जबकि, आपको भी इसी तरह का कार्य करके दिल्ली को सुविधाजनक पानी देना चाहिए। 

सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा, हिमाचल प्रदेश ने किसी भी तरह का ऑबजेक्शन नहीं किया, हम 137 क्यूसेक आ रहे पानी को दिल्ली भेजने की अनुमति हथनिकुंड बैराज से देते हैं, जो दिल्ली को वजीराबाद बैराज से पानी पहुंचाएगा। 

कोर्ट ने ये भी आदेश किया कि अपर यमुना रिवर बोर्ड से भी कहा कि बहने वाले पानी को मापा जाना चाहिए। इसके आगे ये भी बोला कि दिल्ली में हो रही पानी की किल्लत को तत्काल प्रभाव से दूर करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को कल से पानी छोड़ना है। लेकिन, इससे पहले हिमाचल प्रदेश सरकार को बताना भी होगा। इसकी रिपोर्ट यमुना जल बोर्ड सोमवार को दे। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्लीहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील