लाइव न्यूज़ :

LAC पर तनातनीः चीन ने अत्याधुनिक असाल्ट मोटरबोटों के साथ नौसेना को भी उतारा, अलर्ट पर भारतीय जवान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 21, 2020 16:27 IST

विश्व की नौसेनाओं के प्रति जानकारी देने वाली वेबसाइट नेवलन्यूज डाट काम ने दी है। उसके मुताबिक, चीन ने हाल ही में तैयार की गईं 928-डी नामक असाल्ट अत्याधुनिक मोटरबोटों को पैंगांग झील में तैनात किया है जो देखने में छोटी लेकिन बेहतरीन हमलावर मोटरबोट मानी जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने अपनी नौसेना को भी पैंगांग झील में अत्याधुनिक असाल्ट मोटरबोटों के साथ उतारा है। एक समय पर 11 नौसनिकों को ले जाया जा सकता है तथा इसमें तीन मशीनगनों को तैनात करने की पोजिशनें भी हैं। नया डाकयार्ड भी तैयार किया जा रहा है जहां अन्य तैनात की जाने वाल ऐसी की मोटरबोटों को रखा जाएगा।

जम्मूः लद्दाख में एलएसी पर दोनों देशों के बीच बने हुए तनातनी के माहौल को शांत करने के लिए जनरल स्तर की बातचीत के बीच यह खबर चौंकाने वाली है कि चीन ने अपनी नौसेना को भी पैंगांग झील में अत्याधुनिक असाल्ट मोटरबोटों के साथ उतारा है। 

इसकी पुष्टि विश्व की नौसेनाओं के प्रति जानकारी देने वाली वेबसाइट नेवलन्यूज डाट काम ने दी है। उसके मुताबिक, चीन ने हाल ही में तैयार की गईं 928-डी नामक असाल्ट अत्याधुनिक मोटरबोटों को पैंगांग झील में तैनात किया है जो देखने में छोटी लेकिन बेहतरीन हमलावर मोटरबोट मानी जाती हैं।

इसमें एक समय पर 11 नौसनिकों को ले जाया जा सकता है तथा इसमें तीन मशीनगनों को तैनात करने की पोजिशनें भी हैं। जबकि यह प्रति घंटे 38.9 नाट की स्पीड से चलती है। वेबसाइट के बकौल, पिछले हफ्ते ही लाल सेना ने ऐसी 6 मोटर बोटों को फिंगर चार के एरिया में तैनात किया है जबकि फिंगर चार व पांच के बीच इसके लिए नया डाकयार्ड भी तैयार किया जा रहा है जहां अन्य तैनात की जाने वाल ऐसी की मोटरबोटों को रखा जाएगा।

मोटरबोटों को 300 से अधिक नौसैनिक कमाडों के साथ तैनात करने की तैयारी में

वेबसाइट ने सूचना दी है कि चीनी सेना करीब दो दर्जन ऐसी मोटरबोटों को 300 से अधिक नौसैनिक कमाडों के साथ तैनात करने की तैयारी में है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, चीन की ओर से पैंगांग झील में नौसैनिकों की बढ़ाई जा रही संख्या चिंताजनक है जिसको देखते हुए भारत ने भी नौसैनिकों की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है।

अभी तक इस इलाके में सिर्फ थल सेना की ही तैनाती पर जोर दिया जा रहा था। लेकिन सूचनाएं कहती हैं कि समुद्र के समान झील की रक्षा की खातिर अब नौसेना को भी कूदना पड़ रहा है क्योंकि सारा झगड़ा इस झील के किनारे वाली पहाड़ियों पर कब्जों का ही है।

हालांकि 140 किमी से अधिक लंबी पैंगांग झील का 70 परसेंट से अधिक भाग चीन के कब्जे में है लेकिन फिर भी भारत ने मारकोस कमांडों की टुकड़ियों को कश्मीर के वुल्लर झील के इलाके से पैंगांग में स्थानांतरित करना आरंभ कर दिया है जो झील में भारतीय इलाके में गश्त करने के अतिरिक्त हमले की स्थिति में भारतीय सेना के जवानों की सहायता भी करेंगे। जानकारी के लिए पैंगांग झील की चौड़ाई कहीं पर कम से कम 2 किमी है और कहीं पर यह 7 किमी के दायरे तक फैली हुई है।

टॅग्स :लद्दाखजम्मू कश्मीरपाकिस्तानचीनदिल्लीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?