लाइव न्यूज़ :

ठाणे की झील में मिली मजदूर की लाश, पुलिस को हत्या का शक

By भाषा | Updated: September 2, 2021 14:57 IST

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे की एक झील में 36 वर्षीय एक मजदूर का शव बरामद किया गया है और पुलिस को इसके पीछे हत्या का शक है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने के निरीक्षक धनंजय पुंडलीक कापरे ने बताया कि मृतक की पहचान चंद्रकांत लक्ष्मण शेलार के रूप में की गई है जो यहां नवी मुंबई के घनसोली इलाके का रहने वाला है। कापरे ने कहा कि शेलार लापता था और उसके परिजनों ने 27 अगस्त को रबाले पुलिस थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को ठाणे जिले के कल्याण के चिंचपाड़ा की एक झील में शेलार का सड़ा गला शव मिला और पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को हुए पोस्ट मॉर्टम के दौरान मृतक के गले पर घाव के निशान मिले जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दोषियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?