लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में किर्गिस्तान की महिला, उसका बेटा मृत पाए गए, शवों पर चाकू से हमला किए जाने के निशान

By भाषा | Updated: September 21, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर किर्गिस्तान की एक महिला और उसका एक वर्षीय बेटा दक्षिण पूर्व दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित एक मकान में मंगलवार को मृत पाए गए।

पुलिस ने बताया कि मिस्कल झुमाबाएवे (28) और उसका बेटा मानस बिस्तर पर मृत पाए गए और उनके शरीर पर चाकू से हमला किए जाने के निशान थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ‘‘हमें कालकाजी में एक महिला और उसके बच्चे की हत्या के बारे में फोन पर जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद हमें किर्गिस्तान की महिला और उसके बेटे के शव बिस्तर पर मिले, उनके शरीर पर चाकू से हमला किए जाने के निशान थे।’’

उन्होंने बताया कि अपराध और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मिस्कल का अस्पताल जाने को लेकर अपने पति विनय चौहान के साथ सोमवार को झगड़ा हुआ था। उसके पेट में दर्द था और वह अस्पताल जाना चाहती थी। झगड़े के बाद चौहान मिस्कल को ग्रेटर कैलाश स्थित घर में छोड़कर अपने मित्र वाहिद से मिलने चला गया।

डीपीसी ने बताया कि उसी रात मिस्कल ने अपनी दोस्त मतलूबा मादुसमोनोवा को फोन किया, जो अपने मित्र अवनीश के साथ मिलकर उसे अस्पताल लेकर गई।

पुलिस ने बताया कि मतलूबा उज्बेकिस्तान की नागरिक है और यहां कालकाजी में रहती है।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से लौटने के बाद मतलूबा मिस्कल और उसके बच्चे को कालकाजी स्थित अपने घर ले आई, जहां दोनों मंगलवार सुबह मृत पाए गए।

मीणा ने कहा, ‘‘हमने हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए