लाइव न्यूज़ :

Kurhani assembly by-election 2022: जदयू ने नौंवे दौर की मतगणना के बाद बढ़त बनाई, मनोज सिंह कुशवाहा 1625 वोट से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2022 12:43 IST

Kurhani assembly by-election 2022: नौंवे दौर की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता को 50611 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 52302 मत प्राप्त हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकुढ़नी सीट पर हुए चुनाव में 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता और जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा के बीच है।राजद के वर्तमान विधायक अनिल कुमार सहनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Kurhani assembly by-election 2022: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चौथे दौर की मतगणना में जनता दल (यूनाइटेड) ने कांटे के मुकाबले में बढ़त बना ली है। इस सीट पर जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता पर नौंवे दौर की मतगणना के बाद 1625 मतों की बढ़त बना ली है।

इस सीट पर नौंवे दौर की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता को 50611 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 52302 मत प्राप्त हुए। कुढ़नी सीट पर हुए चुनाव में 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें से पांच निर्दलीय हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता और जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा के बीच है।

इस सीट पर चुनाव कराने की जरूरत इसलिये हुई क्योंकि राजद के वर्तमान विधायक अनिल कुमार सहनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वर्ष 2020 में हुए चुनाव में सहनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के केदार गुप्ता को करीब 700 वोटों से पराजित किया था । इस बार उपचुनाव में इस सीट पर महागठबंधन से जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। 

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनानीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"