लाइव न्यूज़ :

Kupwara firing: सेना के गैर-कमीशन अधिकारी ने अस्पताल में दम तोड़ा, कुपवाड़ा मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 24, 2024 11:36 IST

Kupwara firing: कोवुत के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। 

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। 23-24 जुलाई को संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी।

Kupwara firing: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर मुठभेड़ हुई,  जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। कुपवाड़ा गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए सेना के एक गैर-कमीशन अधिकारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान घायल हुए सेना के एनसीओ ने दम तोड़ दिया। कोवुत के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23-24 जुलाई को संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।’’

सेना ने कहा कि मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी। इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना ने कहा कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अभियान जारी है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी