लाइव न्यूज़ :

कुपवाड़ाः सीमा पर आतंकियों से सेना का मुठभेड़ जारी,  5 आतंकी ढेर और 4 सुरक्षाकर्मी शहीद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 22, 2018 05:16 IST

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हलमतपोरा इलाके में मंगलवार से जारी मुठभेड़ में अब तक कुल 9 लोग मारे गए हैं।

Open in App

श्रीनगर, 21 मार्च (रिपोर्ट- सुरेश एस डुग्गर): उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हलमतपोरा इलाके में मंगलवार से जारी मुठभेड़ में अब तक कुल 9 लोग मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में अभी तक पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए सभी आतंकी विदेशी बताए  जा रहे हैं। चार सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए हैं। इनमें सेना के दो और जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान शामिल हैं। दोनों ओर से गोलीबारी अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को हलमतपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को फिर से उसी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे। जिसके बाद बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया।

इसी बीच खुद को घिरता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एसओजी का एक जवान घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

कुछ देर बाद आतंकियों से मोर्चा लेते हुए तीन और जवान शहीद हो गए। जिसमें दो जवान सेना के बताए जा रहे हैं। जवाबी कार्रवाई में एक और आतंकी को मार गिराया गया। अभी दोनों ओर से जबरदस्त तरीके के गोलीबारी जारी है।

बता दें कि, सुरक्षाबलों को इनपुपट मिले थे कि 9 से 10 आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ कर दाखिल हुआ था। इस सूचना के आधार पर जिले के हलमतपोरा चक जंगल क्षेत्र में सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने साझा अभियान चलाया।

घेरा सख्त होने पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सुरक्षाबलों की एरिया डोमिनेशन पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि इस ऑपरेशन में अब तक 5 आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए सभी आतंकी विदेशी हैं।

एक पुलिस अफसर के मुताबिक सेना को यहां 10 विदेशी आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी ने आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाला हुआ है। सेना ने मंगलवार को जवाबी फायरिंग करते हुए चार आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।

हलमतपोरा में हुए इस ऑपरेशन के दौरान पूरे इलाके को सील कर दिया गया। इसके अलावा सेना इंटरनेट सेवाओं को भी रोका गया। गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में भी 1 मार्च को आतंकियों से हुई एक मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। बांदीपोरा के हाजिन क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी के पास से सेना को एके-47 राइफल समेत अन्य सामान बरामद हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण