लाइव न्यूज़ :

Kuno national park: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीकी चीता निर्वा के दो शावक मृत?, क्षत-विक्षत शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2024 22:00 IST

Kuno national park: पशु चिकित्सकों के साथ निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे और अंदर दो शावकों के क्षत-विक्षत शव मिले।

Open in App
ठळक मुद्देअसमंजस की स्थिति बनी रही कि निर्वा ने कितने शावकों को जन्म दिया।अधिकारी ने कहा कि निर्वा पूरी तरह से स्वस्थ है।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि निर्वा ने चार शावकों को जन्म दिया।

Kuno national park: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में बुधवार को अफ्रीकी मादा चीता निर्वा के दो शावक मृत पाए गए और उनके क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि चीतों की आवाजाही पर नजर रखने वाले वन विभाग के कर्मचारियों की एक टीम को रेडियो टेलीमेट्री के जरिए संकेत मिले कि निर्वा अपने मांद से दूर है, जिसके बाद वे पशु चिकित्सकों के साथ निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे और अंदर दो शावकों के क्षत-विक्षत शव मिले।

अधिकारी ने कहा, " बाड़े के अंदर सभी संभावित स्थानों का निरीक्षण करने के बाद, वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि किसी और चीता शावक की मौजूदगी के बारे में कोई सबूत नहीं मिला।" सोमवार को इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही कि निर्वा ने कितने शावकों को जन्म दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि निर्वा ने चार शावकों को जन्म दिया है, लेकिन बाद में उन्होंने पोस्ट हटा दिया और कहा कि वन विभाग जल्द ही नवजात शिशुओं की सही संख्या की पुष्टि करेगा। अधिकारी ने कहा कि निर्वा पूरी तरह से स्वस्थ है।

वन विभाग के अधिकारी ने कहा, "मृत शावकों के नमूने एकत्र किए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनकी मौत का सही कारण पता चलेगा।" उन्होंने कहा कि अन्य सभी वयस्क चीते और 12 शावक स्वस्थ हैं।

टॅग्स :Madhya PradeshMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए