लाइव न्यूज़ :

Kunal Kamra Row: स्टैंड-अप कॉमेडियन के समर्थन में आए आदित्य ठाकरे, पूछा- क्यों माफी मांगे कुणाल कामरा?

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2025 16:37 IST

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने भी कामरा का समर्थन करते हुए कहा कि कॉमेडियन ने कुछ भी गलत नहीं किया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने वास्तविकता पेश की। एक गद्दार एक गद्दार है।"

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने कहा, "...कुणाल कामरा को माफ़ी क्यों मांगनी चाहिए? उन्होंने कहा, अगर यह देशद्रोही और चोर एकनाथ शिंदे हैं, तो कुणाल कामरा को माफ़ी मांगनी चाहिएउद्धव ठाकरे ने भी कामरा का समर्थन करते हुए कहा कि कॉमेडियन ने कुछ भी गलत नहीं किया

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा से डिप्टी एकनाथ शिंदे पर किए गए मजाक के लिए माफी मांगने की मांग की। तो वहीं शिवसेना-यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे ने कॉमेडियन का समर्थन करते हुए पूछा है कि कामरा को क्यों माफ़ी मांगनी चाहिए?

ठाकरे ने कहा, "...कुणाल कामरा को माफ़ी क्यों मांगनी चाहिए? अगर यह देशद्रोही और चोर एकनाथ शिंदे हैं, तो कुणाल कामरा को माफ़ी मांगनी चाहिए। लेकिन एकनाथ शिंदे को पहले जवाब देना चाहिए कि वह देशद्रोही हैं या चोर?"

उन्होंने आगे कहा, "15 जनवरी 2023 को मैंने मुंबई सड़क घोटाले का पूरा ब्यौरा लोगों के सामने रखा था...आज मैं उनसे (बीजेपी) अनुरोध करूंगा कि वे जो सवाल उठा रहे हैं, मैंने भी उठाए हैं. एकनाथ शिंदे के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें सरकार से हटाया जाना चाहिए और EOW की एक समिति बनाई जानी चाहिए."

नागपुर में तोड़फोड़ की कार्रवाई पर उन्होंने कहा, "बुलडोजर राज तो ठीक है, लेकिन क्या कोरटकर, सोलापुरकर, कोश्यारी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी?..."

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने भी कामरा का समर्थन करते हुए कहा कि कॉमेडियन ने कुछ भी गलत नहीं किया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने वास्तविकता पेश की। एक गद्दार एक गद्दार है।" आदित्य ठाकरे और संजय राउत जैसे अन्य शिवसेना नेताओं ने तोड़फोड़ के लिए महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की।

फडणवीस ने कामरा को उनके मजाक के लिए फटकार लगाते हुए मांफी मांगने को कहा, जिसमें उन्होंने शिंदे को भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए "देशद्रोही" कहा था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉमेडियन द्वारा अपने डिप्टी का अपमान करने का प्रयास "गलत" था और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेकुणाल कामरादेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?