लाइव न्यूज़ :

संतों के कोविड-19 पीड़ित होने से महाकुंभ में खलबली

By भाषा | Updated: April 11, 2021 21:31 IST

Open in App

हरिद्वार, 11 अप्रैल सोमवती अमावास्या पर होने वाले महाकुंभ शाही स्नान से ठीक पहले साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि सहित आधा दर्जन से अधिक संतों के कोविड-19 पीड़ित होने से संत समाज और मेला प्रशासन में खलबली मच गई है ।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कुंभनगरी में रविवार को निरंजनी अखाड़े के एक और जूना अखाड़ा के दो और संतों में महामारी की पुष्टि हुई । नए मामलों को मिलाकर अब तक दोनों अखाडों में कुल नौ संत कोविड-19 पीड़ित पाए गए हैं ।

महाकुंभ मेले के लिए उत्तरदाई अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के महंत नरेंद्र गिरी की रविवार को आई जांच रिपोर्ट में कोविड-19 की पुष्टि होने से महाकुंभ अधिकारियों में हड़कंप मच गया है ।

पृथकवास में रह रहे महंत नरेंद्र गिरी के कोविड-19 ग्रस्त होने के बावजूद रविवार को उनसे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर मुलाकात की । इस दौरान किसी ने भी उन्हें महंत नरेंद्र गिरी से मिलने से नहीं रोका ।

इससे पहले, शनिवार देर रात स्वास्थ्य बिगड़ने पर महंत नरेंद्र गिरी को हरिद्वार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका हाल— चाल पूछने मेलाधिकारी दीपक रावत व मेला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनमेजय खंडूड़ी भी गए थे। इसके अलावा भी महंत नरेंद्र गिरी हाल में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि निरंजनी अखाड़े के सचिव रविन्द्र पूरी महाराज की तबीयत भी खराब है और वह पृथक-वास में रह रहे हैं । वहीं, बड़ा अखाड़े के महंत रघुमुनि महाराज का स्वास्थ्य भी खराब है।

ये सभी संत सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या का शाही स्नान नहीं कर पाएंगे।

इस बीच, कोविड-19 के लगातार बढ रहे मामलों के बीच आज जिले में कुल 372 नए मामले दर्ज हुए । जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश गुप्ता भी टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमित हो गए ।

आईआईटी रुड़की में रविवार को 12 और छात्रों के कोविड-19 पीडित होने के कारण वहां संक्रमितों की संख्या 100 के पार हो गई ।

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को महंत नरेंद्र गिरी के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए