लाइव न्यूज़ :

कुंभः प्रयागराज में पहले शाही स्नान पर रिकॉर्ड सवा दो करोड़ लोग आए, CM योगी ने किया श्रद्धालुओं का साधुवाद

By भाषा | Updated: January 16, 2019 05:19 IST

मकर संक्रांति पर विभिन्न अखाड़ों के नागा साधुओं के शाही स्नान के साथ कुम्भ मेला मंगलवार से प्रारंभ हो गया। तीन केंद्रीय मंत्रियों- स्मृति ईरानी, उमा भारती और निरंजन ज्योति ने आज गंगा, यमुना और पौराणिक नदी सरस्वती के संगम में स्नान किया। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दावा किया कि पहले शाही स्नान के अवसर पर कुंभ मेला क्षेत्र सहित प्रयागराज में सवा दो करोड़ लोग आए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने प्रयागराज कुंभ में मकर संक्रांति के अवसर पर पहले शाही स्नान के सकुशल संपन्न होने पर सभी संतों धर्माचार्य तथा श्रद्धालुओं का साधुवाद किया।

उन्होंने कहा की आस्था और श्रद्धा का यह आयोजन सभी के सहयोग से सकुशल संपन्न हुआ इस पुनीत कार्य में अखाड़ों साधु महात्माओं तीर्थयात्रियों के सहयोग के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम शाही स्नान के अवसर पर कुम्भ मेला क्षेत्र सहित प्रयागराज में 2.25 करोड़ लोग आए, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने मेला प्रशासन सहित व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों, संस्थाओं, संगठनों आदि के प्रयासों की सराहना करते हुए यह अपेक्षा भी की है कि जिस लगन और निष्ठा से इन्होंने मंगलवार को अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, उसी प्रकार सम्पूर्ण मेला अवधि में भी करते रहेंगे।

मकर संक्रांति पर विभिन्न अखाड़ों के नागा साधुओं के शाही स्नान के साथ कुम्भ मेला मंगलवार से प्रारंभ हो गया। तीन केंद्रीय मंत्रियों- स्मृति ईरानी, उमा भारती और निरंजन ज्योति ने आज गंगा, यमुना और पौराणिक नदी सरस्वती के संगम में स्नान किया। 

अपर मेलाधिकारी दिलीप त्रिगुणायत ने त्रिगुणायत ने बताया कि संगम स्नान करने वाले अति विशिष्ट व्यक्तियों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उमा भारती और निरंजन ज्योति शामिल हैं। जहां ईरानी ने अरैल घाट से नौका के जरिए संगम आकर स्नान किया, वहीं उमा भारती ने सरस्वती घाट से नौका ली और संगम में डुबकी लगाई। दूसरी ओर, निरंजन ज्योति ने निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर के रूप में शाही स्नान किया।

कड़कड़ाती ठंड में सुबह 5:45 बजे श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और पंचायती अटल अखाड़ा के नागा साधु-सन्यासी अपने लाव-लश्कर के साथ संगम पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। अटल अखाड़ा के बाद श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा और तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा के नागा साधु संतों से शाही स्नान किया। निरंजनी अखाड़ा में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री निरंजन ज्योति का सोमवार को महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक किया गया था।

नागा संन्यासियों का शाही स्नान देखने भारी तादाद में लोग संगम क्षेत्र में मौजूद थे। स्नानार्थियों का संगम क्षेत्र में स्वागत करते हुए हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। चारों ओर उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था।

आनंद अखाड़ा के शाही स्नान के बाद नागा साधुओं के सबसे बड़े अखाड़े श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा के साधु संन्यासियों ने शाही स्नान किया। जूना अखाड़ा में सैकड़ों की संख्या में नागा साधु संन्यासी शामिल थे और इस अखाड़े का लश्कर सबसे बड़ा था।

जूना अखाड़े के लश्कर में नागा साधुओं के पीछे अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज का रथ था और इनके पीछे जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विश्वंभर भारती जी महाराज का रथ था।

इस मेले में पहली बार किन्नर अखाड़ा के संन्यासियों ने अमृत स्नान किया। किन्नर अखाड़े की अगुवाई इस अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने की। हाल ही में जूना अखाड़ा ने किन्नर अखाड़े को अपने से संबद्ध किया है। हालांकि अखाड़ा परिषद ने किन्नर अखाड़ा को मान्यता नहीं दी है।

सभी अखाड़ों को बारी-बारी से स्नान के लिए आधे से पौन घंटे का समय दिया गया था। सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने के बावजूद बड़ी तादाद में लोग गंगा और संगम में डुबकी लगा रहे थे जिसमें बुजुर्ग भी शामिल थे।

टॅग्स :कुम्भ मेलायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप