लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी सीएम पद कांग्रेस को सौंपने के लिए तैयार, लेकिन फिर भी नहीं बनी बात

By विकास कुमार | Updated: July 22, 2019 09:33 IST

कुमारस्वामी सरकार में जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को मीडिया से कहा- जेडीएस सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार है. उनका मानना है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने से सरकार बच जाती है तो तो ऐसा किया जाना चाहिए. जेडीएस ने कांग्रेस को मुख्यमंत्री चुनने की आजादी भी दे दी है.

Open in App
ठळक मुद्देइस्तीफा देने वालों में 13 कांग्रेस और 3 जेडीएस के विधायक शामिल हैं. बागी विधायकों की शिकायत है कि कुमारस्वामी के काम करने का तरीका सही नहीं है.

कर्नाटक में सियासी उठापठक के माहौल के बीच आज कुमारस्वामी सरकार को सदन में बहुमत साबित करना है. राज्यपाल द्वारा दिए गए दो डेडलाइन सरकार पहले ही छोड़ चुकी है. इस बीच खबर है कि बागी विधायकों को मनाने के लिए कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद कांग्रेस को सौपने का प्रस्ताव दिया था लेकिन इसे भी बागी विधायकों द्वारा ठुकरा दिया गया. 

इस्तीफा देने वालों में 13 कांग्रेस और 3 जेडीएस के विधायक शामिल हैं. बागी विधायकों की शिकायत है कि कुमारस्वामी के काम करने का तरीका सही नहीं है. वहीं, कुमारस्वामी के भाई और प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री एचडी रावणा के अन्य मंत्रालयों में भी कथित हस्तक्षेप की ख़बरें सामने आ रही हैं. 

कुमारस्वामी सरकार में जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को मीडिया से कहा- जेडीएस सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार है. उनका मानना है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने से सरकार बच जाती है तो तो ऐसा किया जाना चाहिए.

जेडीएस ने कांग्रेस को मुख्यमंत्री चुनने की आजादी भी दे दी है. लेकिन उनके एलान के साथ ही बागी विधायकों ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया. 

बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि आज कुमारस्वामी सरकार की विदाई का दिन है. बागी विधायकों के तेवर और दो निर्दलीय विधायकों के बीजेपी को समर्थन के एलान के बाद कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में दिख रही है.

बीते दिन बसपा विधायक ने कुमारस्वामी सरकार को समर्थन देने की बात कही है लेकिन इस स्थिति में भी सरकार का बचना मुश्किल प्रतीत होता है. वहीं, बीजेपी पर आरोप है कि वो सरकार को अस्थिर करने के लिए हॉर्स-ट्रेडिंग कर रही है.

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटएचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैयाबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतकर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लगाया प्रतिबंध

भारत10 तारीख को MLA और MLC की डिनर मीटिंग?, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- बदलाव होने की संभावना?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो