लाइव न्यूज़ :

CM कुमारस्वामी का छलका दर्द, बोले- मुख्यमंत्री पद पर खुश नहीं, भगवान शिव की तरह हर दिन विश पी रहा हूं

By भाषा | Updated: July 16, 2018 00:39 IST

कर्नाटक की जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार में दरार के साफ संकेत देते हुए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि वह राज्य के महत्वपूर्ण पद पर खुश नहीं हैं और विषकंठ (भगवान शिव) की तरह जहर पी रहे हैं।

Open in App

बेंगलूरू/नई दिल्ली, 15 जुलाई। कर्नाटक की जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार में दरार के साफ संकेत देते हुए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि वह राज्य के महत्वपूर्ण पद पर खुश नहीं हैं और विषकंठ (भगवान शिव) की तरह जहर पी रहे हैं। हालांकि, उनकी पार्टी जेडी (एस) ने कहा कि गठबंधन में सबकुछ ठीक है और सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

विपक्षी बीजेपी ने कुमारस्वामी की भावुक टिप्पणी को खारिज कर दिया और उन्हें ‘शानदार अभिनेता’ करार दिया। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुमारस्वामी आम आदमी को मूर्ख बना रहे हैं। 

बीती 12 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और जेडीएस एक-दूसरे के खिलाफ जमकर लड़े थे, लेकिन जब चुनाव परिणामों में खंडित जनादेश मिला तो दोनों ने मिलकर सरकार बना ली। 

जेडीएस की ओर से कुमारस्वामी के अभिनंदन के लिए शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भावुक हो गए और नम आंखों से कहा, आप सब खुश हैं कि आपका बड़ा या छोटा भाई मुख्यमंत्री बन गया है, लेकिन मैं खुश नहीं हूं। मैं विषकंठ (संसार को बचाने के लिए विष पीने वाले भगवान शिव) की तरह जहर पी रहा हूं। 

मुख्यमंत्री की आंखों से आंसू निकलते देख पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ ने बुलंद आवाज में कहा, हम आपके साथ हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने लोगों से कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाएं ताकि एक ऐसी जनसमर्थक सरकार बने जो किसानों, गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याएं सुलझाए, लेकिन उन्होंने मुझ पर यकीन नहीं दिखाया। 

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के दौरे के दौरान लोगों ने उन्हें काफी स्नेह दिया, लेकिन वोटिंग के वक्त जेडीएस और उसके उम्मीदवारों को भूल गए। जेडीएस महासचिव और पार्टी प्रवक्ता दानिश अली ने कुमारस्वामी की टिप्पणी को तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए दावा किया कि यह महज एक भावुक आवेग था और मीडिया में मौजूद कुछ लोग इसका बहुत कुछ मतलब निकाल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के बीच कोई तनाव नहीं है। अली ने आरोप लगाया कि राज्य में विपक्षी भाजपा गठबंधन सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उप-मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने भी कुमारस्वामी के बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। 

उन्होंने आज पत्रकारों से यहां कहा, वह ऐसा कैसे कह सकते हैं। वह निश्चित तौर पर खुश हैं। मुख्यमंत्री को हमेशा खुश रहना पड़ता है। यदि वह खुश हैं तो हम सब खुश रहेंगे। वहीं, बीजेपी की प्रदेश इकाई ने एक ट्वीट में कहा, ...और सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार जाता है....। 

पार्टी ने कुमारस्वामी की एक वीडियो क्लिप टैग करते हुए कहा, ‘‘हमारे देश ने प्रतिभावान अभिनेता पैदा किए हैं। उन अभिनेताओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। कुमारस्वामी के तौर पर हमारे यहां एक और शानदार अभिनेता है, ऐसा अभिनेता जिसने अपने गजब के अभिनय कौशल से आम लोगों को हमेशा मूर्ख बनाया है। 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील