लाइव न्यूज़ :

कुमार विश्वास ने मंत्री-सांसद की मौजूदगी में संघ को बताया अनपढ़ , वामपंथियों को कुपढ़

By बृजेश परमार | Updated: February 22, 2023 19:39 IST

उज्जैन के कालिदास अकादमी में आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल कार्यकर्ताओं को अनपढ़ की संज्ञा दे दी और वामपंथियों को कुपढ़ से नवाज दिया। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से ही यह कार्यक्रम आयोजित है।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार विश्वास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर टिप्पणी कर फंसेसंघ में शामिल कार्यकर्ताओं को अनपढ़ की संज्ञा दे दीकुमार विश्वास ने वामपंथियों को कुपढ़ कहा

उज्जैन: उज्जैन के कालिदास अकादमी में आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत “अपने-अपने राम” के दौरान कवि कुमार विश्वास ने विवादित बोल कर खुद को भाजपा के निशाने पर ला खड़ा किया है। कथा के दौरान उन्होंने उदाहरण देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल कार्यकर्ताओं को अनपढ़ की संज्ञा दे दी और वामपंथियों को कुपढ़ से नवाज दिया।

आश्चर्य की बात यह है कि तीन दिवसीय इस आयोजन में मंगलवार रात को शिवराज सरकार के मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन सहित आला जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से ही यह कार्यक्रम आयोजित है। आरएसएस को अनपढ़ बताए जाने के विवादित बोल के बाद कुमार विश्वास भाजपा नेताओं के ही निशाने पर आ गए हैं। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने ट्वीट कर अपना विरोध जताया और कहा कि उज्जैन में कथा करने आए हो कथा करो प्रमाणपत्र मत बांटो। अधूरे पढ़े-लिखे लोगो से तो हमारे कथित अनपढ़ कई गुना ज्यादा अच्छे हैं। इसके अलावा भी कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास को आड़े हाथों लिया और सार्वजनिक मंच से माफी मांगने की मांग रखी। अब देखना है कि बुधवार को दूसरे दिन कुमार विश्वास अपने बोल पर माफी मांगते हैं या नहीं।

कुमार विश्वास विक्रमोत्सव अंतर्गत भगवान श्री राम व शंकर से जुड़े प्रसंगों पर कथा करने उज्जैन आए हैं। विवादित बयान के चलते नगर निगम के पूर्व सभापति सोनू गहलोत ने बुधवार दोपहर कार्यक्रम की एक होर्डिंग पर लगी कुमार के फोटो पर कालिख पोत दी। यह होर्डिंग मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग व महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा लगाए गए हैं। गहलोत ने कहा कि उनका यह बयान निंदनीय है और किसी भी सूरत में माफी योग्य नहीं है। आर एस एस के इतिहास को नहीं जानते इसलिए बेतुके बयान दे रहे हैं।

इधर कुमार विश्वास ने बुधवार को एक विडियो क्लीप से बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी करीब ढाई घंटे कथा पर बोला इस दौरान उनके कार्यालय में काम करने वाले बालक के संदर्भ में यह कहा था जो कि पढ़ता नहीं है और तर्क करता है। यह संयोग ही है कि वह संघ में है। उनका कहना था कि जो में बोल रहा हुं उसे उसी संदर्भ में ले जिसमें में बोल रहा हुं उसे दूसरे संदर्भ में नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

टॅग्स :कुमार विश्वासमध्य प्रदेशआरएसएससीपीआईएमउज्जैनBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम