लाइव न्यूज़ :

कुमार विश्वास का सनसनीखेज दावा: अरविंद केजरीवाल ने कहा था- पंजाब का सीएम या खालिस्तान का पहला पीएम बनूंगा

By विनीत कुमार | Updated: February 16, 2022 14:23 IST

कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पंजाब के अलगाववादियों का समर्थक होने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर पंजाब के अलगाववादियों का समर्थक होने का आरोप लगाया।कुमार विश्वास ने कहा कि हर हाल में अरविंद केजरीवाल को केवल सत्ता चाहिए।पंजाब में विधानसभा चुनाव के तहत 20 फरवरी को मतदान, इससे पहले आया है कुमार विश्वास का बयान।

नई दिल्ली: लोकप्रिय कवि और 'आम आदमी पार्टी' के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक रहे हैं। यही नहीं, विश्वास ने ये भी दावा किया कि केजरीवाल ने कभी उनसे कहा था कि वे स्वतंत्र राष्ट्र (खलिस्तान) का पहला पीएम बनेंगे। 

पंजाब में विधानसभा चुनाव के तहत 20 फरवरी को होने वाले मतदान से ठीक पहले कुमार विश्वास ने ये बड़े दावे किए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाया है और सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत तक पहुंचने का दावा कर रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कुमार विश्वास ने कहा, 'एक दिन तो वह (केजरीवाल) मुझसे कहता है कि वह या तो सीएम (पंजाब का) बन जाएगा या फिर स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) का प्रधानमंत्री बन जाएगा।'

कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। कुमार विश्वास के मुताबिक इसके लिए उन्होंने केजरीवाल को मना भी किया था पर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कुमार के अनुसार अरविंद केजरीवाल हर हाल में सत्ता चाहते हैं। कुमार विश्वास ने कहा कि पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। 

बता दें कि अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास कभी करीबी साथी हुआ करते थे। साल 2012 में अन्ना आंदोलन के दौरान कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल साथ आए थे। आंदोलन के खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के गठन में भी कुमार विश्वास की भूमिका अहम रही। हालांकि बाद में दोनों में खटास आ गई और कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ दी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावअरविंद केजरीवालकुमार विश्वासआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए