लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों ने सतीश कुमार सिंह को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम, पिछले 10 दिन में कई लोगों की हत्या

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 13, 2022 23:43 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया, ''कुलगाम के निवासी सतीश कुमार सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस बर्बर आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा।इसमें शामिल आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।''

Open in App
ठळक मुद्देसतीश सिंह (55) को एक गोली सिर में और दो गोलियां सीने में मारी गई थीं। श्रीनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।राजपूत परिवार मुख्य रूप से सेब का कारोबार करते हैं।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर जिले के काकरान इलाके में शाम लगभग साढ़े सात बजे राजपूत सतीश कुमार सिंह को आतंकियों ने गोली मार दी।

अधिकारियों ने कहा कि गोलियों की आवाज सुनकर सिंह के घर पर तैनात दो पुलिसकर्मी बाहर आए और उन्हें खून से लथपथ पाया। उन्होंने बताया कि सिंह (55) को एक गोली सिर में और दो गोलियां सीने में मारी गई थीं। घायल सिंह को श्रीनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने ट्वीट किया, ''कुलगाम के निवासी सतीश कुमार सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों को जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा। इसमें शामिल आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।'' अधिकारियों को संदेह है कि हमले में लश्कर-ए-तैयबा का एक नया गुर्गा शामिल था।

कुलगाम और शोपियां जिलों में राजपूत परिवारों की छोटी-छोटी बस्तियां हैं। इन्होंने जम्मू-कश्मीर नहीं छोड़ा है। राजपूत परिवार मुख्य रूप से सेब का कारोबार करते हैं। पिछले 10 दिन में आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर में आम लोगों पर हमले तेज कर दिए हैं।

पिछले हफ्ते पुलवामा में दो अलग-अलग हमलों में चार मजदूर घायल हो गए थे, जबकि शोपियां में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया था। बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के वीरां गांव में एक ''धमकीभरा'' पत्र प्रसारित किया गया था।

'लश्कर-ए-इस्लामी' नाम के एक अज्ञात समूह ने उस गांव के निवासियों को धमकी दी थी, जहां कश्मीरी पंडितों का एक समूह रहता है। पुलिस ने कहा, ''हमें मामले की सूचना दी गई है। हमने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है। हम पत्र की विश्वसनीयता और प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं।''

पुलिस ने कहा, ''आतंकवादी संगठन अस्तित्वहीन लगता है, लिहाजा धमकी व्यवहार्य नहीं लगती। पत्र पर हस्ताक्षर नहीं हैं। हालांकि, एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।'' पुलिस ने कहा कि शांति भंग करने के लिए इस तरह की धमकी देने वाले बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण