लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में 6 आतंकी पकड़े, छह मैगजीन, चार ग्रेनेड, पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 3, 2023 18:12 IST

जम्मू-कश्मीरः मिरहमा गांव में एक तलाशी अभियान के दौरान छह मैगजीन, चार ग्रेनेड, पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की है।सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है

जम्मूः सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मिरहमा गांव में एक तलाशी अभियान के दौरान छह मैगजीन, चार ग्रेनेड, पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके ठिकानों से हथियारों व गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने मिरहामा और दमहाल हांजीपुरा इलाकों में हिंसक गतिविधियों की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, जैश के गिरफ्तार सदस्यों द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर उनके ठिकानों से एक पिस्तौल, एके राइफल की कई मैगजीन, एम-4 राइफल के 446 कारतूस, हथगोला, इनसास राइफल की एक मैगजीन और वायरलेस सेट समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आतंकियों के सहयोगी विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से सीमा पार बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए आरोपी कुलगाम जिले में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के लिए हमले करना चाहते थे, ताकि निर्दोष नागरिकों के बीच भय पैदा किया जा सके। आरोपी पंचायती राज संस्था के सदस्यों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी निशाना बनाना चाहते थे।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप