लाइव न्यूज़ :

Centre vs Telangana: 'मैडम, भाजपा शासित राज्यों में आ गया बैनर लगाने का समय', निर्मला सीतारमण से बोले केटीआर

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 3, 2022 16:04 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उचित मूल्य की दुकान पर पीएम मोदी के पोस्टर न होने पर एक आईएएस अधिकारी की खिंचाई करने के बाद तेलंगाना सरकार और केंद्र दोनों ने राज्य के लिए कितना खर्च किया है, इसके आंकड़े सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देकेटीआर ने कहा किया कि भाजपा राज्यों को केंद्र को दिए गए टैक्स के लिए तेलंगाना का धन्यवाद करते हुए एक बैनर लगाना चाहिए।केटीआर ने दावा किया कि तेलंगाना को देश में योगदान करने वाले प्रत्येक रुपये का 46 पैसा वापस मिलता है।तेलंगाना सरकार के डिजिटल मीडिया डिवीजन के निदेशक दिलीप कोनाथम ने दावा किया कि वित्त मंत्री राज्य के वित्त के बारे में गलत सूचना फैला रही हैं।

हैदराबाद: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उचित मूल्य की दुकानों के जरिये चावल की आपूर्ति में केंद्र और राज्य का हिस्सा पूछने पर जवाब न दे पाने के कारण जिलाधीश को फटकार लगाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच तेलंगाना और केंद्र सरकार के बीच इस मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 

इसी क्रम में तेलंगाना के मंत्री के टी रामराव ने शनिवार को कुछ आंकड़े पेश करते हुए कहा किया कि भाजपा राज्यों को केंद्र को दिए गए टैक्स के लिए तेलंगाना का धन्यवाद करते हुए एक बैनर लगाना चाहिए। तेलंगाना से केंद्र द्वारा एकत्र किए गए करों के आंकड़ों का हवाला देते हुए  केटीआर ने दावा किया कि तेलंगाना को देश में योगदान करने वाले प्रत्येक रुपये का 46 पैसा वापस मिलता है।

केटीआर द्वारा उद्धृत आंकड़ों में दावा किया गया है कि तेलंगाना ने 2020-21 में केंद्र को 46,117 रुपये करोड़ दिए और केंद्र से 28,163 रुपये करोड़ प्राप्त किए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "चूंकि हमारे वित्त मंत्री इस पर व्याख्यान दे रहे हैं कि कैसे 'मोदी सरकार' दाता है, यहां तथ्य और आंकड़े हैं। राष्ट्र के लिए योगदान देने वाले प्रत्येक रुपये के लिए तेलंगाना को केवल 46 पैसे वापस मिलते हैं! मैडम, पीडीएस की दुकानों पर सभी भाजपा शासित राज्यों में "तेलंगाना को धन्यवाद" बैनर लगाने का समय आ गया है।"

तेलंगाना सरकार के डिजिटल मीडिया डिवीजन के निदेशक दिलीप कोनाथम ने दावा किया कि वित्त मंत्री राज्य के वित्त के बारे में गलत सूचना फैला रही हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "क्या वह यह बताने की परवाह करेंगी कि देश का ऋण और जीडीपी अनुपात 60 फीसदी तक क्यों बढ़ गया और मोदी जी के तहत केंद्र सरकार द्वारा लिए गए 80 लाख करोड़ रुपये के ऋण का क्या हुआ?" 

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को तेलंगाना के कामारेड्डी के जिलाधिकारी जितेश पाटिल की तब खिंचाई की जब वह इस बात का जवाब नहीं दे सके कि उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आपूर्ति किए जाने वाले चावल में केंद्र और राज्य का हिस्सा कितना है। इसका ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस बीच तेलंगाना पीआईबी ने तेलंगाना के लिए केंद्र द्वारा स्वीकृत राशि का एक विस्तृत विवरण प्रकाशित किया।

टॅग्स :KT Rama Raoनिर्मला सीतारमणnirmala sitharamanBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?