लाइव न्यूज़ :

कोझिकोड विमान हादसा: एक मृतक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: August 8, 2020 16:54 IST

शुक्रवार की रात 190 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर दुबई से आ रहा विमान उतरने के दौरान रनवे से फिसल कर 35 फुट गहरी खाई में गिर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में मारे गए 18 यात्रियों में से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था। 45 वर्षीय यात्री सुधीर वरयथ के नमूने को जांच के लिए भेजा गया था और उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

कोझिकोड: केरल के कोझिकोड में हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हादसे का शिकार हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में मारे गए 18 यात्रियों में से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था। यह विमान दुबई से आ रहा था। केरल के उच्च शिक्षा मंत्री के टी जलील ने संवाददाताओं को बताया कि 45 वर्षीय यात्री सुधीर वरयथ के नमूने को जांच के लिए भेजा गया था और उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि बचाव कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करना चाहिए और एहतियातन स्व पृथक-वास में जाने के साथ अपनी कोविड-19 जांच कराना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात 190 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर दुबई से आ रहा विमान उतरने के दौरान रनवे से फिसल कर 35 फुट गहरी खाई में गिर गया था। विमान के दो टुकड़े हो गए थे। मलप्पुरम के जिलाधिकारी के गोपालकृष्णन ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 16 लोगों की हालत गंभीर है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील