लाइव न्यूज़ :

अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की होगी कोविड स्क्रीनिंग

By भाषा | Updated: February 24, 2021 02:02 IST

Open in App

रायपुर, 23 फरवरी छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की स्क्रीनिंग और संपर्कों का पता लगाने का फैसला किया है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य सरकार ने सभी कमिश्नरों और कलेक्टरों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अन्य राज्यों से विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, जारी निर्देश में कहा गया है कि देश में कोरोना संक्रमण प्रभावित व्यक्तियों की संभावित वृद्धि को देखते हुए विभिन्न माध्यमों से अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाए।

रायपुर तथा जगदलपुर (बस्तर) विमानतल पर विशेष रूप से मुबंई और दिल्ली से आने वाले यात्रियों सहित सभी यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

जारी निर्देश में कहा गया है कि विशेषकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली से सड़क तथा रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों की भी कोविड स्क्रीनिंग के लिए आवश्यक व्यवस्था रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा अंतरराज्यीय प्रवेश स्थलों पर की जाए।

छत्तीसगढ़ में सोमवार तक 3,11,159 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 3,04,355 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं तथा 2998 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3806 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए