लाइव न्यूज़ :

कोविड: प्रवासी कामगारों के लिये खाद्य सुरक्षा, नकद आहरण,परिवहन को लेकर याचिका

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल तीन कार्यकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर केंद्र और राज्यों को यह निर्देश देने की मांग की है कि वो देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगाई गई पाबंदियों के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे प्रवासी कामगारों की खाद्य सुरक्षा, नकद आहरण, परिवहन सुविधाएं और अन्य कल्याणकारी उपाय सुनिश्चित करें।

पिछले साल मई में शीर्ष अदालत ने प्रवासी मजदूरों की मुश्किलों पर स्वत: संज्ञान लिया था और कई दिशानिर्देश दिये थे जिनमें प्रवासी कामगारों से किराया न लेने और उनके ट्रेनों या बसों में बैठने तक उन्हें मुफ्त भोजन उपलब्ध कराना शामिल था।

कोविड-19 संक्रमण के फिर से उभरने और उसकी वजह से लागू पाबंदियों का संदर्भ देते हुए कार्यकर्ताओं – अंजलि भारद्वाज, हर्ष मंदर और जगदीप चोकर - ने 2020 में वकील प्रशांत भूषण के जरिये स्वत: संज्ञान के मामले में अंतरिम याचिका दायर कर कल्याणकारी उपायों को फिर शुरू किये जाने की मांग की।

बुधवार को दायर की गई ताजा याचिका में कहा गया, “प्रवासी मजदूरों द्वारा 2020 के लॉकडाउन के दौरान जिन मुसीबतों का सामना किया गया वह लगातार कायम खराब आर्थिक स्थिति की वजह से बरकरार हैं और अब कई राज्यों में कोविड का प्रसार रोकने के लिये लगाई जा रही नई पाबंदियों, कर्फ्यू तथा लॉकडाउन की वजह से और बढ़ गई हैं।”

प्रवासी मजदूर फिर “इन नीतियों” का दंश झेल रहे हैं और तत्काल दखल की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए